Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है नशा मुक्ति एवं हेलमेट जन जागरूकता अभियान प्रहार

0 101

गोहरगंज रायसेन।पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा द्वारा स्वयं के दिशा निर्देशन में इन दिनों संपूर्ण रायसेन जिले में व्यापक स्तर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति एवं यातायात जन जागरूकता संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इंसमे नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज नशा मुक्त हो सके एवं यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं तथा मृत्यु दर में कमी आ सके ।


इसी क्रम में थाना गोहरगंज में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी एवं थाना स्टाफ सहायक उप निरीक्षक दिलीप राम मनोहर बोहरे आरक्षक ब्रजेश श्री राम, माधव, निगम एवं अन्य स्टॉप द्वारा थाना गौहरगंज में आज दिनांक को ऑपरेशन “प्रहार” अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण जनों को एकत्रित किया जाकर यातायात संबंधी नियमों की जानकारी हेलमेट लगाने एवं हेलमेट के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु तथा नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाएं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीण जनों को दी गई एवं नशा न करने एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। तथा ग्रामीण जनों से इस अभियान में सहयोग प्रदान करने की एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई ।


अभियान के तहत संपूर्ण थाना क्षेत्र गोहरगंज के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र एवं हाईवे पर हेलमेट लगाने संबंधी जन जागरूकता का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि वाहन चालक हेलमेट लगाकर चले, नशे में वाहन ना चलाएं ।
संपूर्ण जिले में इन दिनों पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व्यापक स्तर पर ग्रामीण जनों एवं आम नागरिकों को प्रचार प्रसार ,नुक्कड़ सभा एवं विभिन्न माध्यमों द्वारा जानकारी दी जा कर जन जागरूकता फैलाई जा रही है ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके एवं यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811