Let’s travel together.

CBI ने अपने ही दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग होम कॉलेजों से ले रहे थे रिश्वत

0 66

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश में नर्सिंग महाविद्यालयों को रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में अपने ही एक निरीक्षक सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों सोमवार को यह जानकारी दी। कार्रवाई तब शुरू की गई जब सीबीआई की आंतरिक सतर्कता इकाई से जानकारी मिली कि उसके अधिकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए गठित टीमों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अदालत के आदेश पर टीम इसलिए बनाई गई थीं ताकि पता लगाया जा सके कि नर्सिंग महाविद्यालय बुनियादी सुविधाओं और संकाय के संबंध में तय मानदंड एवं मानकों का अनुपालन कर रहे हैं या नहीं।

केंद्रीय एजेंसी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत सीबीआई ने सात कोर टीम और तीन से चार सहायता टीम का गठन किया था, जिसमें एजेंसी के अधिकारी, राज्य में नर्सिंग महाविद्यालयों द्वारा नामित अधिकारी और पटवारी शामिल थे। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विभिन्न टीम द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की निगरानी के दौरान एजेंसी के निरीक्षक राहुल राज, सहित सहायता टीम में से एक के अधिकारियों को भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाया गया। यह देखा गया कि वे रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट दे रहे थे।” उन्होंने कहा कि सीबीआई की आंतरिक सतर्कता तुरंत हरकत में आई और राज, तीन अन्य सीबीआई अधिकारियों और दलालों/दलालों सहित 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि राज को अनिल भास्करन और उसकी पत्नी सुमा अनिल से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद भोपाल, इंदौर, रतलाम और जयपुर में 31 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप 2.33 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, चार सोने की छड़ें, 36 डिजिटल उपकरण और 150 से अधिक आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें राज, मध्य प्रदेश पुलिस के एक निरीक्षक, सीबीआई से जुड़े सुशील कुमार मजोका, दलाल ओम गोस्वामी, रवि भदोरिया और जुगल किशोर और तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को 29 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811