Let’s travel together.

पीएमश्री हाई स्कूल  में सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिता

0 99

 प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हुए पुरस्कृत 

मुकेश  साहू दीवानगंज रायसेन

सोमवार को सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री हाई स्कूल सेमरा के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, और रस्साकशी में ग्रामीणों, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान विक्रम सिंह ,द्वितीय स्थान जितेंद्र सिंह लोधी , तृतीय स्थान ओमप्रकाश ने प्राप्त किया।वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान विजय लोधी द्वितीय स्थान राजू ,तृतीय स्थान चंदन सिंह ने प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागयों को सेमरा सरपंच भानु लोधी उर्फ परसोत्तम लोधी, सेमरा सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, सह सचिव मनोज लोधी, विनोद लोधी सहित कई गण मान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कृत कर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का हौसल बढ़ाया किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक में कौशल यादव,अब्दुल नईम,प्रकाश मीणा,प्रदीप कोली,राशिद खान,संतोष मालवीय,जहीर खान,मुमताज़ खान,प्रकाश मेहरा,शुभम जाटव,नीलम ब्यौहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जेन,प्रीति चौकसे,कामना गोर,रचना नामदेव आदि शिक्षक शामिल हुए
खेल कोच विकास जायसवाल ,देवेंद्र जाटव, शाला के सभी शिक्षक गण और गांव के बहु संख्यक ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि द्वारा प्रथम द्वितीय और तीर्थ स्थान आने पर सम्मानित किया गया।
सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएँ तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएँ भी कराई जाएँगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जा रहा है। दो माह तक जारी रहने वाले खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा।

मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 12 दिसंबर के बीच और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 25 दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेलों में हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती का आयोजन 2 से 19 नवंबर के मध्य हो रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे। कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा और सांसद स्तर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811