Let’s travel together.

पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई, वाहन चालकों में हड़कंप

0 130

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को सलामतपुर पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चालको पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चालकों में हड़कंप की स्तिथि बन गई।

थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि
यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिग शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। और इसके साथ ही समझाईश भी दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उन्हने कहा कि रायसेन एसपी के निर्देशन में सख्ती के साथ हेलमेट नहीं लगाने वाले छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और अभिभावकों का शिक्षण संस्थानों में प्रवेश निरूद्ध करने के लिए कहा गया है। सभी पेट्रोल पम्प पर दो पहिया मोटर वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने के उपरांत ही पेट्रोल वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थो के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के लिए दुकानों, होटलों, ढाबों की जांच की जा रही है। जिले के विभिन्न मार्गो पर ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811