Let’s travel together.

खेतों की मेढ़ पर तारफेंसिंग लगाने के बाद भी नहीं बच पा रही किसानों की फसल

0 114

 

आवारा मवेशियों से किसानों की फसलों को बचाना बना चुनौती,बेकार साबित हो रहीं सरकार की गौ शालाएं

शिवलाल यादव रायसेन

जिले में आवारा मवेशी किसानों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। जिले के शहरी क्षेत्र हों या ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आवारा जानवर गाय सांड रोज किसानों की रबी सीजन की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि किसान मवेशियों से सुरक्षा के लिए फसलों की रखवाली भी करते हैं। साथ ही खेतों के चारों ओर तार फेंसिंग बारी भी लगाई।लेकिन इसके बावजूद भी झुंड बनाकर मवेशी खेत में घुस कर फसलों को चट कर जाते हैं। ऐसे में आवारा जानवरों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जिले में किसान जंगली के साथ- साथ पालतू जानवरों से भी काफी परेशान हैं। जिले में हर साल ये आवारा मवेशी हजारों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में यहां के अधिकांश किसानों ने पहले से फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों की तारबंदी की गई है। इसके साथ ही बागड़ भी लगाई गई, लेकिन इसके बाद भी जानवरों के झुंड के लिए ये नाकाफी हैं।

किसान परषोत्तम दांगी, चैन सिंह मीणा, श्रीकृष्ण मीणा, कालूराम विश्वकर्मा का कहना है कि जानवरों के झुंड से खेतों में खड़ी गेंहूं चना सहित मटर, टमाटर, मसूर आदि की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। जिले के वन क्षेत्र से लगे गांवों में वन्य प्राणी लंबे समय से फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं।यह पशु फसल को रौंद रहें हैं।खनपुरा गांव के किसान रामभरोसी कुशवाहा प्यारे लाल ने बताया कि जानवर मटर, टमाटर ,मूली व अन्य फसलों को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। 20-25 की संख्या में रात में विचरण करने वाले जंगली जानवर जिस खेत में घुसते हैं, वहां की फसल बर्बाद हो जाती हैं।इससे किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए जतन करते हैं व पूरी रात उन्हें जानवरों को भगाने के लिए खेतों के आसपास घूमते फिरते बितानी पड़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811