Let’s travel together.

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिएग़ैरतगंज के तीन छात्रो का चयन

0 126

संजय द्विवेदी गैरतगंज रायसेन

गैरतगंज महाविधालय में हो रहे खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग खेल कैलेंडर अनुसार जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2022 को राजा भोज शासकीय महाविद्यालय मंडीदीप में आयोजित किया गया इस आयोजन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में गैरतगंज महाविद्यालय ने भी भाग लिया।
महाविद्यालय से तपन श्रीवास्तव बीएससी तृतीय वर्ष, वेदांश चौबे बीएससी तृतीय वर्ष, और मुस्कान विश्वकर्मा बीएससी प्रथम वर्ष, ने मंडीदीप में शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी तीनों का चयन संभाग स्तरीय के लिए किया गया।
यह प्रतिभागी दिनांक 20/10/22 को संभाग के लिए भोपाल रवाना होंगे। इनके चयन पर नगरपरिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति नीरज जैन, शा. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इशरत खान, डॉ. सीता सोनी, प्रवीण चौहान, डॉ.अखिलेश सोनी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ.प्रभात दुबे, डॉ. विपिन सोनी, मनोज उपाध्याय, डॉ. दुर्गा गुर्जर, डॉ. सुधा पटेल, हेमंत शर्मा, आर. वी. सिंह एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी संदीप भावसार सहित शुभचिंतकों ने तीनों के इनके चयन होने शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811