Let’s travel together.

विशनखेड़ी के स्कूल की कहानी:: कीचड़ में से निकलकर जाते है स्कूल छोटे-छोटे बच्चे

0 219

रायसेन। जिला मुख्यालय के समीप साँची विकास खंड की ग्राम पंचायत निसद्दीखेड़ा के ग्राम विशनखेड़ी में स्कूल के आसपास कीचड़ और दलदल है। इसे पार कर बच्चे स्कूल पढ़ने जाते है। विशनखेड़ी में पांचवी कक्षा तक स्कूल है। लेकिन स्कूल के आसपास कोई साफ सफाई नही है। स्कूल तक जाने का रोड भी कीचड़ भरा है। इस कीचड़ को पार करने के लिए जगह जगह पत्थर रखे है जिनपर एक के बाद एक कदम रखते हुए बच्चे स्कूल में पहुंचते हैं। यदि बच्चे का संतुलन बिगड़ा तो वह कीचड़ में गिर जाता है।


यही हाल स्कूल भवन का भी है जिसकी वर्षों से न पुताई हुई है न मरम्मत ।जर्जर और खंडरनुमा भवन में पांचवी तक स्कूल संचालित है लेकिन इसकी सुध लेने बाला कोई नही।हालांकि शासन स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए संकुल प्रभारी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी है लेकिन स्कूल की साफ सफाई,मरम्मत पर किसी का ध्यान नही है। स्कूल के पास जो जगह खाली पड़ी है जहां आधी छुट्टी में बच्चे खाना खाते और खेलते है उसपर भी ग्रामीणों ने अपने कृषि यंत्र रख दिये है। ऐसे में किस तरह बच्चे पढ़ेंगे और कैसे आगे बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811