Let’s travel together.

हलवा पूड़ी खाई, बदलते रहे करवट… जेल में कुछ यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात

0 90

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है- पार्टी में सांप के जहर मंगवाने का मामला. इस वक्त वो नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है. रविवार को सूत्रों से पता लगा था कि, एल्विश ने पार्टी में सांप का जहर मंगवाने की बात कबूली है. फिलहाल उसे कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 सपेरों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि, वो एल्विश यादव से संपर्क में थे. हालांकि, जेल में एल्विश यादव की पहली रात करवट बदलते हुए निकली.

एल्विश यादव को लुक्सर जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. जहां उसे जमीन पर ही सोना पड़ा था. सूत्रों के मुताबिक, एल्विश यादव जेल में रात भर सो नहीं पाया और काफी परेशान दिख रहा था.

कैसे बीती एल्विश की जेल में पहली रात?

गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचे एल्विश यादव की पहली रात करवट बदलते हुए निकली. सूत्रों के मुताबिक, वो काफी परेशान दिख रहे थे और पूरी रात सोए नहीं. दरअसल जेल में उसे कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है. रविवार को जेल के अंदर मैन्युअल के हिसाब से पूड़ी और हलवा बना था. ऐसा पता लगा कि, एल्विश यादव ने भी बीती रात जेल में पूड़ी ही खाई.

फिलहाल नोएडा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. उसके आधार पर ही आगे चीजें तैयार की जाएंगी. हालांकि, इसी बीच एल्विश यादव को एक और बड़ा झटका लगा है. पता लगा है कि, सोमवार यानी आज नोएडा में वकीलों की हड़ताल है, ऐसे में एल्विश यादव को बेल मिलने में वक्त लगेगा. जिससे ये साफ है कि उन्हें कुछ और दिन जेल में ही रहना पड़ सकता है.

दरअसल एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने बीते दिनों ही गिरफ्तार किया था. वो कुछ वक्त पहले एक रेव पार्टी में देखे गए थे. जहां वो अपने दोस्तों के साथ गले में सांप डालकर डांस पार्टी कर रहे थे. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो पुलिस की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया. एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. पहले हुई पूछताछ में वो बात को मानने से इनकार करते रहे. लेकिन बीते रविवार को उसे कबूल करना पड़ा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811