Let’s travel together.

भाजपा दुर्गा नगर मंडल विदिशा द्वारा प्रभात फेरी

0 238

विदिशा।महाकाल लोक शिवार्पण एवं कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा दुर्गा नगर मंडल विदिशा द्वारा प्रभात फेरी वार्ड क्रमांक 39 टीला खेड़ी हनुमान जी के मंदिर से प्रारंभ होकर भगवान भोलेनाथ के शिवालय तक पहुंची सभी जंहा सभी कार्यकर्ताओं ने जल आचरण कर धर्म लाभ लिया।
ज्ञात है कि उज्जैन में भगवान महाकाल के दर पर महाकाललोक का लोकार्पण करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं इसी को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रभातफेरी का आयोजन रखा गया।


इसी क्रम में दुर्गा नगर मंडल , वेत्रवती,बेस नगर मंडल में भी प्रभात फेरी निकाली गई कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4:00 बजे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे सभी विदिशा वासियों से आग्रह किया गया के अपने-अपने टेलिविजन पर महाकाल लोक का लोकार्पण देखें एवं अपने अपने प्रत्येक वार्ड के स्थानीय मंदिरों पर शाम 4 बजे तक लोकार्पण के अवसर पर दीप जलाकर महाकाल लोक शिवार्पण का स्वागत करें व सभी वार्डो से एकत्रित होकर शाम 4:00 बजे कांच मंदिर स्थित शिवालय पर पहुंचे
प्रभात फेरी के कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश टंडन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान बेस नगर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा वार्ड पार्षद दीपक कुशवाह शैलेंद्र सरवैया राम प्रसाद पासी सागर मीणा प्रभारी सुनील साहू युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी कार्यक्रम आशीष मोहता विवेक सेंगर विशाल कुशवाहा राजकुमार मौर्य मानवेंद्र शर्मा पुष्वेन्द्र लोधी तरुण कुशवाहा चिरौंजी लाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता साथी शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया व आभार व्यक्त गौरव माहेश्वरी ने किया


भाजपा दुर्गा नगर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न “
इस कार्यक्रम के संदर्भ में दुर्गा नगर मंडल एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस विदिशा में रखी है बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश जी टंडन सांसद प्रतिनिधि राकेश जी शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जैन तीरथ प्रताप सिंह दरबार दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे जहां पर कल के होने वाले इस कार्यक्रम की कार्य योजना बनाई गई है इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन नए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेताओं को अपनी कार्य योजना से अवगत कराया कि कल भाजपा दुर्गा नगर मंडल के अंतर्गत सभी 15 वार्डों में पार्षद एवं वार्ड निवासी वरिष्ठ नेतागण की उपस्थिति में शिवालयों में अभिषेक दीप प्रजवलन कार्यक्रम आयोजित होंगे और वार्ड के प्रभारी के रूप में मंडल के पदाधिकारी वहां जाकर उन कार्यक्रमों को संपन्न कराने के पश्चात वहां एकत्रित सभी लोगों को लेकर माधवगंज चौराहे पर स्थित कांच मंदिर पहुंचकर प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे यह जानकारी दुर्गानगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811