Let’s travel together.

साहेब ! मुझे राशन दिला दो, गरीब भूमन अहिरवार की फ़रियाद, न्याय के दरवाजे पर नहीं मिला न्याय

0 189

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के तमाम ऐसे परिवार हैं जो सच्चाई के रास्ते पर सच बोलने के बाद उन्हें सिर्फ हाथ लगता है तो अधिकारियों का पावर वही एक परिवार को सच बोलने पर उस गरीब का राशन बंद कर दिया।
शासन की तमाम सारी योजनाए तब शून्य नजर आती हैं जब किसी व्यक्ति को मात्र राशन के लिए सरकारी दफ्तरों में भटकना पड़ता है ! ऐसा ही एक मामला बक्सवाहा जनपद की सनोदा पंचायत के ग्राम गेवलारी से सामने आया है जहा गेवलारी में रहने वाले भूमन अहिरवार पिता कल्लू अहिरवार उम्र 26 वर्ष राशन के लिए परेशान है और वह आँखों से कम देख पाता है ! सेल्समैन राजू दुबे द्वारा उन्हें राशन के लिए अनावश्यक परेशान किया जा रहा है पिछले 5 महीनों से उन्हें राशन नहीं दिया गया ! राशन के लिए परेशान भूमन अहिरवार ने जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत की और अपनी समस्या दर्ज कराई तो सेल्समैन राजू दुबे द्वारा यह कह कर उन्हें धिक्कार कर दिया गया कि “तुझे जो करना है कर ले अगर तुम अपनी शिकायत वापस नहीं लेता है तो नहीं दूंगा तुझे राशन “
सेल्समैन राजू दुबे की धमकी से परेशान भूमन अहिरवार आज तहसील बक्सवाहा पहुंचा और अपनी शिकायत तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत की ,तहसीलदार ने उन्हें यह कहकर बापिस कर दिया कि इस समस्या के लिए जनपद पंचायत में आवेदन दो उसके बाद भूमन अहिरवार जनपद पंचायत पहुंचे जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष खरे और वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने उन्हें राशन दिलाने का भरोसा दिलाया !
अब सवाल यही है कि क्या सिर्फ मात्र राशन के लिए इतना परेशान होना पड़ेगा जबकि सरकार तो यह कहती है कि उसकी जन कल्याणकारी योजनाएं तमाम लोगों तक सरलता और सुगमता के साथ पहुंचती हैं ! लेकिन राजू दुबे जैसे सेल्समैन कैसे गरीबों को डराते धमकाते हैं और गरीबो को मिलने वाला राशन डकार रहे एवं अपनी तिजोडी भर रहे और मनमानी करते। इस पर कार्रवाई कब होगी ! साहेब ?
इस संबंध में जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने खाद्य अधिकारी से बात कर हितग्राही की समस्या तुरंत समाधान करने के लिए कहा है।

बक्सवाहा तहसील के तमाम सभी राशन दुकान इसी तरहा का खेल खेल रहे है गरीव परिवार का राशन ना देकर शासन की हितेषी कल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे। और गरीब परिवार को राशन की जगह धोश देकर भगा देते इससे यह साबित होता भ्रष्टाचार की भांग पूरी कुएं में घुली हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811