Let’s travel together.

सीईओ ने की थी जांच टीम गठित लेकिन नहीं हुई कार्यवाही .

0 100

ग्राम पंचायत चाचीसेमरा जॉच मे जनपद कार्यालय भी शंका के दायरे मे
अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा विकासखंड के ग्राम पंचायत चाची सेमरा में हुई लाखों के भ्रष्टाचार के उजागर में जनपद पंचायत सीईओ हर्ष खरे द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें उन्होंने 3 दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा लेकिन आज तक पूर्व सरपंच को नोटिस तक नहीं दिया गया जनपद पंचायत सीईओ हर्श खरे द्वारा पत्रकारों को दिये वक्तव्य मे कहा गया कि हमारी द्वारा 19 सितंबर 2022 को जॉच दल टीम गठित की गई थी उस जॉच कमेटी मे तीन लोगो का दल बनाया गया था जिसमे सहायक यंत्री वी एस वर्मा, ए पी ओ पवन कुमार, लेखा अधिकारी उदय सिह कुशवाहा को जॉच दल मे शामिल कर आदेश जारी किया गया और तीन दिवस मे जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन आदेशानुसार 22 सितंबर 2022 तक जॉच पूरी हो जानी चाहिए थी वही 07 अक्टूबर 2022 को भी सी ई ओ द्वारा उसी जॉच कमेटी के बारे मे मिडिया मे वक्तव्य देना संदेह के घेरे मे आता है।
क्योंकि जब जांच टीम गठित की गई तो कार्यवाही क्यों नहीं। जानकारी देते हुए बता दें कि चाचीसेमरा सरपंच के पति द्वारा पूरी पंचायत को चलाने का ठेका था सचिव होने के बावजूद भी वह धड़ल्ले से सरपंची चलाते रहे इसकी जानकारी जब चाचीसेमरा के पूर्व सरपंच के पति सचिव बाबूलाल आदिवासी से ली गई तो उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य नहीं हुए हैं उन्हें बरसात के कारण रोक दिया गया था और कार्यस्थल पर मटेरियल पढ़ा हुआ है लेकिन जब इसकी जांच के लिए गांव वालों ने मौके का मुआयना किया तो वहां ना तो कोई मटेरियल पढ़ा था और ना ही वहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य हुआ जो अधूरा छोड़ा गया हो।
इससे शुद्ध साफ प्रतीत होता है कि पूर्व सरपंच के साथ जनपद पंचायत के आला अधिकारी क्षेत्र की जनता की आंख में धूल झोंक रहे है।
सचिव बाबूलाल आदिवासी लंबे समय से चाचीसेमरा पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और रोजगार सहायक का पद भी संभाल रहे है पिछली पंचवर्षीय में सरपंच रही सरिता आदिवासी उनकी पत्नी है शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। देखना यह है कि शासन के बिठाले आला अधिकारी इसी ओर ध्यान देकर कोई कार्यवाही करती है कि नहीं।
नहीं हुए निर्माण कार्य
द्वारका लोधी के घर से कन्हैया यादव के घर तक सीसी रोड करीब दो लाख सोलह हजार, पप्पू गुप्ता के घर से आदिवासी मोहल्ला रोड निर्माण दो लाख तीस हजार, भूरखेड़ा से सीसी रोड निर्माण करीब 14 लाख, मझगुवा शेर से सीसी रोड निर्माण करैया राम सिंह के घर तक मेन रोड लगभग चार लाख, सामुदायिक सोख्ता गड्ढा निर्माण करीब चार लाख पचास हजार, सामुदायिक शौचालय करीब छैं लाख

नई टीम गठित कर होगी जांच
इस मामले मे एस डी एम राहुल सिलाडिया का कहना है की ग्रामीणो द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मॉगी गयी जानकारी तीस दिवस के अंदर देनी चाहिए थी जबकी आपके बताये अनुसार ग्रामीण इक्कीस हजार आठ सौ छयतर रूपये जमा कर रशीद भी प्राप्त कर ली गयी है एक नया जॉच दल बना कर फिर से पूरे मामले की जॉच कराता हू अगर दोषी पाये जाते है तो नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग ने बढ़ाया खतरा, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     भूख और प्यास से व्याकुल गुफा में जा बैठा बाघ     |     व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811