Let’s travel together.

गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, राहगीरों की मुसीबत बढ़ी

0 155

बाइक से 5 किलोमीटर का सफर तय करने में लग जाता है आधा घंटा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे से रेलवे स्टेशन तक 5 किलोमीटर की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर चलना कितना मुश्किल है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाइक से मात्र 5 किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटे का वक्त लग जाता है। इस सड़क पर चलना जोखिम भरा होता है। यह स्थिति तब है जब क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है। जिले की सड़कों के तमाम सरकारी दावों के बावजूद क्षेत्र की सड़कों के हालत में सुधार नहीं हैं । ग्रामीणों ने बताया कि अभी डेढ़ साल पहले यह सड़क बनी थी गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार गड्ढे की वजह से गिरकर घायल हो जा रहे हैं। दीवानगंज स्टेशन सेमरा, अम्बाड़ी सड़क पर हर दस मीटर की दूरी पर सड़क टूटकर गड्ढे की शक्ल ले चुकी है।इस सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं । जिसमें भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नह दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811