Let’s travel together.

किसान फसल बीमा व गेहूं खरीदी को लेकर 9 मार्च को कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन

0 238

युवा किसानों की बैठक में लिया निर्णय

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार को युवा किसानों की बैठक ग्राम रातातलाई सलामतपुर में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी व अध्यक्षता युवा किसान नेता निरंजन सिंह राजपूत ने की। और संगठन में किसान पुत्र नए ऊर्जावान युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली। संगठन की बैठक में शामिल किसान जागृति संगठन के जिला रंजीत यादव, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश बघेल, बशीर उद्दीन, औंकार यादव जाहिद अली, तुलसी राम मेहरा , तलत बेग, नारायण मीणा, राजेंद्र राजपूत, कमल सिंह राजपूत , उपेंद्र सिंह राजपूत व संगठन के अन्य युवा किसान लोकेश लोधी, निरंजन राजपूत, राकेश राजपूत, अजय लोधी, विजय मीणा, रोशन लोधी, सरफराज बैग, दशरथ बघेल, सौरभ लोधी, दीपेश लोधी, रविंद्र मालवीय, प्रशांत तोमर, मलखान सिंह, अभिषेक राजपूत, अरुण राजपूत, हुकम सिंह, धन सिंह राजपूत, लखन सिंह, सचिन साहू, राहुल राजपूत उपस्थित थे। बैठक में संगठन के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की मजबूती एवं विस्तार के विषय में विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया की फसल बीमा 2020 का क्लेम त्रुटिपूर्ण है। तहसील के कई पटवारी हल्के बीमे से वंचित रह गए हैं। तथा कई किसानों को सौ रूपये एकड़ का बीमा आया है। गेहूं खरीदी में सरकार ग्रेटिंग मशीन लगाकर गेहूं खरीदी के निर्णय का भी विरोध किया गया। 9 मार्च को रायसेन कलेक्टर को ज्ञापन देकर किसानो की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। सभी किसान 9 मार्च को 11बजे महामाया चौक गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होगें। बैठक में युवा ऊर्जावान सदस्यों को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने के लिये का संकल्प लिया गया। युवा किसान पुत्रों ने जय किसान के नारे लगाकर किसान एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रति सप्ताह गांव में चौपाल लगाने के लिए शपथ ली। बैठक का आभार राकेश राजपूत ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811