Let’s travel together.

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

0 132

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

नगर के बजरंग चौराहा पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने शस्त्र पूजन का आयोजन किया। जिसमें हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करके सभी शस्त्रों पर तिलक लगाकर फूल माला चढ़ाकर आरती उतारी गई। इस अवसर पर विहिप के मठ मंदिर प्रमुख महेश नामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का आगमन हुआ है तब-तब शस्त्रों के जरिए उन आसुरी शक्तियों का विनाश किया गया है।

वर्तमान में भी कई देश विरोधी आसुरी शक्तियां है जिनका सर्वनाश कर के हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है शस्त्र पूजन प्रभु श्रीराम एवं नौ देवियों के जीत का प्रतीक है, हर घर में शस्त्र होना चाहिए शस्त्र विपरीत परिस्थितियों में हमारी रक्षा करते है और शस्त्र के साथ-साथ शास्त्र का भी ज्ञान होना चाहिए ताकि हम शस्त्र का उपयोग सही दिशा में कर सकें। इस दौरान गजेंद्र गुप्ता, आशीष पांडेय, राजेन्द्र सोनी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राहुल नामदेव, नीरज जोशी, अनुराग राय, शेखर कुशवाहा, योगेश कुलकर्णी, मनोज रैकवार, प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811