Let’s travel together.

पुलिस ने दुर्गा पांडाल में स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणों को साइबर क्राइम के संबंध में दी जानकारी

0 147

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जन चेतना अभियान के तहत ग्राम नरखेड़ा एवं सेमरा स्थित दुर्गा जी झांकी के पंडाल में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों की जानकारी दी। एवं उससे बचाव के तरीके भी बताए। इस दौरान दीवानगंज पुलिस ने ग्राम नरखेड़ा एवं सेमरा स्थित दुर्गा जी की झांकी के पांडाल में साइबर क्राइम, बाल अपराध तथा नशे से बचने के संबंध में समझाईश दी। गौरतलब है कि पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा ने मानव दुर्व्यापार एवं महिला, बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा जागरुकता के लिए शारदीय नवरात्रि में नौ दिवसीय ‘चेतना’ अभियान शुरू किया है। इसमें स्कूलों, झाकी पांडालों, गरबा स्थल पर जाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि समाज में जैसे जैसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बढ़ रहे हैं वैसे अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी धन कमाने के लालच में मानवों का भी दुर्व्यापार करने लगे हैं। आज बच्चों से भीख मंगवा कर, अश्लील सामग्री तैयार कर ब्लेकमेल कर, महिलाओं, बच्चों की खरीद फरोख्त कर, वैश्यावृत्ति कराकर, गुमराह कर उनसे बंधुआ मजदूरी कराना, जबरन शादी करना, आदि अपराधों में बहुत बढ़ोतरी हुई है। अत: हमेशा सजग रहकर अपने आसपास के समाज में ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को मानव दुर्व्यापार जैसे संगठित अपराध न स्वयं करने, न होने देने एवं जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इसमें महिला हेल्पलाइन नं. 1090, पुलिस हेल्पलाइन नं. 100/112, सायबर हेल्पलाइन नं.1930, चाईल्ड हेल्पलाइन नं.1098, राष्ट्रीय महिला आयोग मो. 7827170170, एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन नं. 10582, बच्चों की ऑनलाइन परेशानी के लिए मो. 6363176363 तथा पुलिस मोबाइल एप जारी किया है। आम जनता इन नंबरों का प्रयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811