Let’s travel together.

दशहरे पर चालीस फुट रावण का होगा दहन

0 198

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील प्रांगण में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें नगर के साथ-साथ क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।
नगर में रावण दहन कार्यक्रम की आयोजन को लेकर गढ़िया में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर की सभी वरिष्ठ नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर में निकलने वाली मां देवी की प्रतिमाये एवं रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं अच्छी तरीके से संपन्न हो बैठक में सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
नगर की सभी देवी प्रतिमाएं एक साथ तहसील प्रांगण में पहुंचेंगे और रावण दहन के पश्चात महेंद्र सागर तालाब मैं देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा जहां पुलिस अपनी मुस्तैदी से मां देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन कराएंगे वहीं नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल अखाड़ा के तत्वाधान में किया जाएगा बैठक में थाना प्रभारी याकूब खान, ब्रिज गोपाल सोनी एडवोकेट बृजेश बिल्थरे, अनिल सोनी नीलू, दीपेंद्र राजा, राज बहादुर सिंह ठाकुर, ओंकार रावत, प्रियांशु रावत, रमेश ठेकेदार एवं आयोजन के सभी कार्यकर्ता एवं नगर के युवा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811