Let’s travel together.

युवा अपना कौशल विकसित करें और अच्छी किताबों को अपना मित्र बनाएं- प्रहलाद भारती

0 174

– विश्वरंग विश्वरंग 2022 के अंतर्गत शहर से गांव कस्बों तक पुस्तक यात्राओं का अनूठा आयोजन

– पुस्तक यात्रा का हुआ शिवपुरी आगमन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आधुनिक संचार माध्यमों की तमाम चुनौतियों के बीच जनता को किताबों की दुनिया से लौट आने का एक विशाल अभियान विश्व रंग पुस्तक यात्रा की शक्ल ले रहा है रविंद्र नाथ टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र तथा वनमाली सृजन पीठ की पहल पर भोपाल बिलासपुर खंडवा वैशाली और हजारीबाग में एक साथ 10 पुस्तक यात्राएं शहरों कस्बों गांवों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों से पुस्तक संस्कृति से जोड़ने का आह्वान करेंगे। वृहद स्तर पर आयोजित हो रही इस विश्व रंग पुस्तक यात्रा बीते दिनों शिवपुरी पहुंची। यात्रा के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के परिपेक्ष में स्थानीय कंप्यूटर कौशल विकास केंद्र पीवीटीजी सेंटर शिवपुरी में संस्था के छात्र छात्राओं के लिए स्वरचित कविता पाठ कहानी पाठ तथा चित्र कला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। श्री भारती ने पुस्तक यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि आज पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्वरंग और रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। श्री भारती ने कहा की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का सपना है जिसे हमें पूरा करना है।
डॉ कलाम साहब जीवन भर पुस्तकों से युवाओं से और विद्यार्थियों से जुड़े रहे। श्री भारती ने आगे कहा कि युवा अपना कौशल विकसित करें अच्छी किताबों को अपना मित्र बनाएं और अच्छा रोजगार हासिल करें दूसरों को रोजगार देने के लिए स्वरोजगार को भी अपनाएं।कार्यक्रम में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग शिवपुरी से श्री महावीर जैन भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रह्लाद भारती एवं महावीर जी जैन के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की आईसेक्ट के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौबे जी द्वारा पुस्तक यात्रा का उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। आईसेक्ट के प्रतिनिधि अमित शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया कार्यक्रम में पुस्तक यात्रा में सहयोगी आईसेक्ट आरएनटीयू विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ मुकेश धाकड़ ने भी पुस्तक यात्रा पर अपने वक्तव्य दिए। पुस्तक यात्रा के उपलक्ष पर आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों मैं भा ग ले चुके प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही कार्यक्रम में आईटीआई से 3 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरी श्रंखला में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें शिवपुरी जिले जिले के साहित्यकार संजय श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, अखलाक खान एवं डॉ मुकेश अनुरागी उपस्थित रहे। आमंत्रित साहित्यकारों द्वारा अपनी रचनाओं का वाचन कार्यक्रम में किया जिससे सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थी एवं श्रोता मंत्रमुग्ध होते देखकर तालियों की गड़गड़ाहट करते नजर आए। राजकुमार श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना हो या अखलाक खान की गजल, संजय श्रीवास्तव की हास्य एवं व्यंगात्मक रचनाएं हो या मुकेश अनुरागी जी की समाज मैं व्याप्त रीतीयु के विलुप्त होने पर कुठाराघात करने वाली कविता, सभी रचनाओं ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। काव्य संगोष्ठी के उपरांत इन साहित्यकारों का पुस्तक यात्रा मंच पर आइसेक्ट की ओर से सम्मान किया गया सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए7 कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान द्वारा किया गया आभार आईसेक्ट शिवपुरी कि ओर से अजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीवीटीजी के सेंटर मैनेजर अनिल अहिरवार एवं कृष्णकांत शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811