Let’s travel together.

हिंदी को बढ़ावा देने में सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरे पीएम मोदी

0 122

– केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी में हुआ हिंदी पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी को बढ़ावा देने में समाचार- पत्रों की भूमिका को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दूरदर्शन व आकाशवाणी संवाददाता रंजीत गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि देश- विदेश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। अभी हाल ही में उज्बेकिस्तान में विभिन्न राष्ट्र अध्यक्षों की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने हिंदी में अपनी बात कही। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने हिंदी में ही उनसे संवाद किया। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी लगातार विभिन्न मंचों पर हिंदी में ही संवाद करते हैं। इस तरह से अपनी मातृभाषा के प्रति यह सम्मान दिखता है। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों को अपनी मातृभाषा हिंदी पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहिए। मातृभाषा हिंदी से दूरी नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अच्छी साहित्यिक पुस्तकें, हिंदी के विभिन्न समाचार पत्रों का लगातार वाचन करें। इसके अलावा रेडियो पर प्रसारित होने वाले हिंदी के सुबह के समाचारों को जरूर सुने। इससे आने वाले दौर में कंपटीशन एग्जामिनेशन में उन्हें मदद मिलेगी। इसके अलावा वह देश-विदेश की घटनाओं से भी अवगत होंगे। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने भी अपने विचार रखे। प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। केंद्रीय विद्यालय में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगितायें, विद्यालय कर्मचारियों के बीच प्रतियोगिताएं संगोष्ठी और मुख्य वक्ताओं को आमंत्रित कर हिंदी पर उनके विचार आमंत्रित किए गए। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्रा द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811