सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
पीएम शक्ति पोषण कार्यक्रम के अंर्तगत प्राथमिक शाला खेरुआ टोला के शिक्षक मुकेश अग्रवाल के बड़े भाई स्वर्गीय मनोज अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार सलामतपुर की पुण्यतिथि के अवसर पर शाला में तिथि भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें शाला के मासूम बच्चों को भोजन कराया गया।

इस दौरान शिक्षा विभाग से बीआरसी आर के साहू, बीएसी एपी शर्मा , प्रदीप जी, एवं जन शिक्षक मनीष वर्मा, जन शिक्षक कल्याण सिंह ,शिक्षक रत्नेश अग्रवाल व स्वर्गीय मनोज अग्रवाल के परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि मनोज अग्रवाल का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उन्होंने सलामतपुर व आसपास क्षेत्रों के गांवों के विकास लिए अपनी पत्रकारिता के माध्यम से कई विकास कार्य करवाए हैं। और वह समाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाकर गए हैं।