Let’s travel together.

अपंग परिवार शासकीय योजनाओं से वंचित

0 149

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

प्रदेश में शासन की तमाम योजनाएं सुचारू रूप से चल रही है जिसमें गरीब परिवार को अपनी आर्थिक पूर्ति करने के लिए शासन तरह-तरह की योजनाएं लाकर उन्हें सही तरीके से जीवन यापन करने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन सोचने वाली बात है कि शासन की इन योजनाओं को गरीब पात्र परिवार तक पहुंचाने में असफल साबित हो रहे हैं अफसर शाही रवैया के कारण आज भी बक्सवाहा विकासखंड के कुछ ऐसे गांव हैं जहां गरीब परिवारों को शासन की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है।
बकस्वाहा विकासखंड निमानी पंचायत का एक परिवार जो आज भी शासन की तमाम योजनाओं से वंचित है सोचने वाली बात है कि एक परिवार में 4 सदस्य जो बेसहारा अपंग है। जिनके परिवार में मां और पिता एवं दो छोटे-छोटे बच्चे आज भी कच्चे मकान में पन्नी डालकर नीचे निवास कर रहे हैं निर्धन परिवार अपंग होने के कारण ना तो मजदूरी कर पाता है अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए सिर्फ एक रोजी रोटी का सहारा जंगली महुआ है परिवार की मनीषा आदिवासी से जब जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया कि मेरे परिवार मे चार सदस्य हैं हम दोनों पति पत्नी अपंग हैं चलने फिरने में असमर्थ है शासन की योजनाओं का हमें कोई भी लाभ नहीं मिलता , लाचार असहाय मनप्यारे आदिवासी निवासी निमानी ने बताया कि हम गरीब निर्धन हैं हमारी कोई सुनने वाला नहीं है मुझे 5 साल से आज तक राशन नहीं दिया गया सरपंच से राशन के लिए पर्ची बनवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने आईडी लाने के लिए कहा लेकिन मुझे यह भी मालूम नहीं कि आईडी कहां से निकलती है हम चल चलने में असमर्थ है फिर भी किसी तरह जब राशन दुकान पहुंचते हैं तो राशन दुकानदार द्वारा मुझे राशन ना देकर सिर्फ अभद्रता पूर्ण अपशब्द दिए जाते हैं कई बार चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आए और मैंने अपनी व्यथा सुनाई पर मुझे आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला अपंग होने के कारण मैं विकासखंड नहीं पहुंच पा रहा हूं जिससे मैं अपनी किसी को व्यथा सुना पाऊं।
इनका कहना है-
आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है और गरीब परिवार को जो संभवत मदद होगी दी जाएगी अगर राशन नहीं मिल रहा है तो पर्ची बनाकर राशन दिया जाएगा एवं अपंग सर्टिफिकेट के आधार पर पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा और इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध करा दी जाएगी।

राहुल सिलाडिया एसडीएम बिजावर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811