रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड 25 सिमराई में बिजली का कनेक्शन कटने के बाद भी अवेध रूप से बिजली जलाने का मामला सामने आया है ।जानकारी के अनुसार लक्ष्मी बाई द्वारा विद्युत विभाग ग्रामीण को बिजली का कनेक्शन काटने का आवेदन 7 अगस्त को दिया।जिसके बाद 10 दिन तक बिजली विभाग कनेक्शन तक नहीं काट पाया।जिसके बाद बिजली का कनेक्शन तो काट दिया पर दूसरे दिन से ही अवेध रूप से बिजली जलाई जा रही है।इसकी जानकारी लाइनमैन संभू दयाल सेन को दो दिन पूर्व दी गई वही जेई संजय चौहान को फोन कर जानकारी देना चाही पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।जिसको लेकर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
इनका कहना है
यदि बिजली का कनेक्शन काटने के बाद भी यदि चोरी करके लाइट जलाई जा रही है।तो बिजली चोरी का केश दर्ज किया जाएगा।
के एस ठाकुर डी ई बिजली विभाग