Let’s travel together.

महाविद्यालयीन समस्यायें जल्द होंगी निराकृत, सौजन्य भेंट में बोले सांसद प्रतिनिधि

0 167

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर के प्राचार्य प्रोफे. शिवम शुक्ला एवं भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल के सांसद प्रतिनिधि व छतरपुर जिला पंचायत सदस्य डा. करन सिंह लोधी के बीच एक सौजन्य भेंट संपन्न हुई।
भेंट के दौरान प्राचार्य श्री शुक्ला एवं सांसद प्रतिनिधि के मध्य महाविद्यालय के समग्र विकास एवं छात्रहित संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्राचार्य श्री शुक्ला ने महाविद्यालय के नवीन भवन के चारों तरफ अधूरे बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिये सहयोग करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के एक ओर लगभग 400 मीटर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अधूरा है जिससे महाविद्यालय में अतिक्रमण, छात्राओं की सुरक्षा, परिसर की स्वच्छता एवं महाविद्यालय परिसंपत्तियों की चोरी होने आदि की संभावना बनी रहती है।
जिसमें डा० करन सिंह लोधी ने सभी समस्याओं के हरसंभव समाधान करने के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान पवन गंधर्व, मंडल महामंत्री भाजपा, राजबहादुर सिंह ठाकुर सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811