सागर। ललितपुर में विराजमान निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज के दर्शन करने के लिए सागर से सैकड़ों मोटरसाइकिल पर बैठे जैन समाज के लोगों की बांदरी रजवास बरोदिया और मालथौन में भव्य अगवानी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से सागर जिले की पुलिस रैली के आगे आगे जिले की सीमा तक गई। साथ में भाग्योदय से एंबुलेंस में चिकित्सा टीम भी साथ चल रही थी। सुबह 7:15 बजे कटरा से रैली की शुरुआत मुनि श्री निरंजन सागर महाराज के सानिध्य में विधायक शैलेंद्र जैन भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना, नेवी जैन, प्रदीप जैन प्रियंका, सटटू कर्रापुर, अशोक पटवारी,आदि के नेतृत्व में शुरू हुई 8:30 बजे बांदरी में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से अशोक जैन, सुदीप बांदरी, सोनू जैन, नरेश जैन, मुकेश जैन आदि ने पुष्प से अगवानी की। रैली में सवार लोगों ने महावीर का शुभ संदेश जियो और जीने दो, जैनम जयतु शासनम बंदे विद्यासागर आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुदेश जैन ,जिनेंद्र चंदेरिया, विकास जैन, नेमीचंद जैन, रानू हडुआ, संजय जैन रजवांस, स्वतंत्र जैन, बरोदिया में जयकुमार जैन मुन्नालाल जैन राकेश जैन,प्रमोद जैन मालथौन में मम्मा जैन योगेश कठरया, रमेश जैन हिरणछिपा, रवि जैन शिपुर, नितिन जैन, सुबोध सतभैया आदि ने रैली की भव्य अगवानी की। ललितपुर में समाज के प्रमुख लोगों का स्वागत सम्मान वहां की समाज के लोगों ने किया इस अवसर पर वर्षा योग के बाद मुनि संघ से सागर आने का निवेदन किया सामूहिक रूप से सभी श्रद्धालुओं ने श्रीफल चढ़ाएं
इस अवसर पर मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने कहा की पंचायत सभा के चुनाव मतदाताओं से ही होना चाहिए और सब को चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए भले ही उसके लिए पदों के हिसाब उम्र सीमा तय हो जाए। और पंचायत सभा मजबूत होना चाहिए अलग-अलग मंदिरों की कमेटियों से समाज बटी बटी सी दिखती है ललितपुर की जैन समाज एकजुट है इसी प्रकार सागर की जैन समाज को भी एकजुट होना चाहिए सागर में जितने भी जैन मंदिर हैं वह अलग अलग हैं एक मंदिर पंचायत सभा का भी होना चाहिए जो किसी व्यक्ति विशेष का ना होकर पूरी समाज का हो। सागर जैन समाज की ओर से मुकेश जैन ढाना ने अपनी बात रखी है। गुरु दर्श यात्रा का आयोजन महेश बाबा, मनीष नायक, संजय जैन टडा, प्रशांत जैन, आदेश जैन, राकेश निश्चय, सपन जैन, अंकुश जैन आदि सदस्यों ने किया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।