Let’s travel together.

ड्यूटी से लापता सहायक उपनिरीक्षक गाडरबाड़ा में सहीसलामत मिले

0 442

-मानसिक संतुलन बिगड़ गया था इसलिए पैदल निकल गया था

आशीष रजक उदयपुरा रायसेन

रायसेन जिले के उदयपुरा में ड्यूटी पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक ऋषिकुमार लापता हो गए थे।जिसकी रिपोर्ट उनके पुत्र ने थाना उदयपुरा में की थी। उक्त सहायक उपनिरीक्षक को नरसिंहपुर जिले की गाडरबाड़ा पुलिस ने ज़ही सलामत बरामद कर लिया है। पूछताछ में ऋषि कुमार ने बताया कि मानसिक स्थिति अचानक खराब हो जाने के कारण उसे पैदल चलने की धुन सबार हुई और वह पैदल चलता रहा और गाडरबाड़ा पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार थाना उदयपुरा से कानून व्यवस्था ड्यूटी में आया पीटीएस पचमढ़ी बल में से सहायक उपनिरीक्षक ऋषि कुमार ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर हो गया था जिसके परिवार द्वारा घर नहीं पहुंचने पर थाना उदयपुरा गुम इंसान क्रमांक 31/2022 दिनाक 16 सितम्बर 22 को गुम इंसान दर्ज कर तलाश जारी की थी जिसे दिनांक 18 सितम्बर 2022 को जिला नरसिंहपुर थाना गाडरवारा से बरामद कर थाना उदयपुरा लाया गया सहायक उपनिरीक्षक ऋषि कुमार को बरामद कर उसके बेटे के हबाले किया गया।
पूछताछ करने पर एसआई द्वारा बताया गया कि उसको धुन बन गई थी इसलिए वह पैदल पैदल ही चला गया था किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई है ना किसी प्रकार का कोई अपराध घटित नहीं हुआ है वह अपनी मर्जी से गया था और अपने दिमाग पर नियंत्रण खो बैठा था सहायक उपनिरीक्षक को बरामद कर उसे सही सलामत उसके परिवार के जुम्मे किया गया।

एसआई को तलाश करने में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमृत मीणा अनुभाग अधिकारी बरेली राजेश जंगले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक एम एल भाटी उपनिरीक्षक हेमंत पटेल उपनिरीक्षक राम सिंह पटेल प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव एवं टीम के द्वारा तलाश करने में विशेष भूमिका रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811