Let’s travel together.

60 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मोके पर पहुंची पुलिस

0 162

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के मुश्काबाद के पास शनिवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार मुश्काबाद रेलवे गेट से आगे रेलवे की एसएसपी के पास घास काटकर घर वापस आ रहे 60 वर्षीय नासिर खान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर ही दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एके माथुर पहुंचे और मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।

दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार लगभग 4:30 बजे इदरीश खान निवासी दीवानगंज का खेत जो भंवरखेड़ी में स्थित है। वहां पर 60 वर्षीय व्यक्ति नासिर खान रखवाली का काम करते थे। दोपहर में घास काट कर आ रहे थे। जिन्हें कम सुनाई देता था। जिसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मौके पर दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एके माथुर को ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात सबको परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811