Let’s travel together.

विधायक मनोज चौधरी का जन्मदिवस गृहगांव में धूमधाम से मनाया गया

0 123

नितिन गुप्ता देवास

हाटपिपल्या विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री मनोज चौधरी का जन्मदिवस उनके गृहगांव कैलोद में बड़ी संख्या में समर्थकों ने पुष्पमाला एवं संगीतमय धुनों के बीच जोरशोर के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम उनके निवास पर सुबह गायत्री यज्ञ एवं हवन – पूजन किया गया। केलोद से सुनवानी कराड, धनोरा से अनवरतिया रेवाड़ी मार्ग का भूमिपूजन बतौर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। उन्होंने 10 ट्राय साईकिल दिव्यांगों को प्रदान की। सादगी से परिपूर्ण विधायक चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को अवगत करवाया एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। उसके बाद खाती समाज धर्मशाला केलोद में समर्थक जन्मदिवस की शुभकामना के लिए उनसे मिलने पहुंचने लगे। सुबह से शांम तक अनेक नेता सौजन्य भेंट एवं मुलाकात के लिए कैलोद पहुंचे। जिसमें म.प्र. के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, देवास रियासत के महाराज विक्रमसिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल तथा जिले के नेता और कार्यकर्ताओं ने विधायक चौधरी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर जन्मदिवस मनाया एवं सहभोज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |     सिलवानी में 78 लीटर अवैध शराब जब्त, सागर का आरोपी गिरफ्तार     |     वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत कुंरा-कुंवरगढ़ में जन चौपाल का आयोजन     |     दुकान पर रोज आती है ‘वृंदा’, दुकानदार बिछाते हैं दर्री, गाय के लिए बन गया दुकान दूसरा घर     |     यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811