Let’s travel together.

संरक्षण के इंतजार में प्राचीन धरोहर:यत्र यत्र बिखरी प्राचीन नक्काशीदार कलाकृति,छतरी के पीछे बना मुक्तिधाम

0 269

दमोह से धीरज जॉनसन

प्राचीन धरोहरों से संपन्न इस जिले में अभी भी काफी महत्वपूर्ण स्थानों को देखरेख और संरक्षण की जरूरत है जो पर्यटन और इतिहास, पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

ग्राम झरोली में आज भी सड़क के पास और तालाब किनारे पेड़ के नीचे रखी ढेरों खूबसूरत कलाकृतियां और बिखरे नक्काशीदार पत्थर और ग्राम मुवांर में छतरी को देखकर लगता है कि पर्यटन और प्राचीन धरोहरों के सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की बहुत जरूरत है जहां मुक्तिधाम भी बना दिया गया है इन्हें संवारने की जरूरत  अन्यथा ये जीर्ण शीर्ण हो सकते है।

मुवांर की छतरी को निकट से देखने पर ऐसा लगता है कि यह प्राचीन समय में कोई खास स्थान रहा होगा क्योंकि इसके अंदर कुछ पेंटिंग्स और एक गुप्त मार्ग भी दृष्टव्य होता है,द्वार के सामने नक्काशीदार कलाकृति रखी हुई है दूसरी मंजिल पर भी एक कक्ष बना हुआ है,इसके पीछे मुक्तिधाम बना दिया गया है और चारों तरफ खरपतवार दिखाई देती है जहां मवेशी विचरण करते रहते है।


स्थानीय निवासी गोटीराम और राजेंद्र का कहना था कि छतरी काफी पुरानी और खूबसूरत है इसका सुधार और साफ सफाई होना चाहिए और इसके परिसर से मुक्तिधाम अगर अलग हो जाए तो इसका बेहतर संरक्षण हो सकता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811