Let’s travel together.

120 मरीज़ों का हुआ नेत्र परीक्षण, अमेरिका से आई मॉनिटरिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

0 124

42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर भेजा भोपाल

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बुधवार को मुख्य खण्ड चिकित्सक अधिकारी डॉ. रवि राठौर के दिशा निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसके निरीक्षण के लिए साइट सेवर की और से अमेरिका से आई मॉनिटरिंग ऑफिसर मिस कैट के द्वारा शिविर का निरीक्षण भी किया गया। उनके निरीक्षण के दौरान पूरी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सही पाई गईं।

मिस कैट ने सांची अस्पताल की साफ सफाई को लेकर भी सांची बीएमओ डॉ रवि राठौर की सराहना की। शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक आशीष कुमार सिंह सांची व अजय कुमार नेत्र चिकित्सा सहायक सेवा सदन द्वारा लगभग 120 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल भेजा गया है। जहां पर मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। तथा सम्पूर्ण शिविर में अस्पताल के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811