–आफिस का बाबू राकेश सोनी भी गिरफ्तार
विदिशा।मप्र के विदिशा जिले के सिरोंज में शिक्षा विभाग के BRC और उसके अधीनस्थ कर्मचारी राकेश सोनी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त DSP श्री खुरचानिया ने बताया कि आरोपी BRC नरेश रघुवंशी ने बच्चो की स्कालरशिप की राशि रिलीज करने के लिए फरियादी राजेश कुमार शर्मा से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।जिसकी पहली किश्त के रूप में BRC 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे।फरियादी राजेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने बीआरसी नरेश रघुवंशी सहित कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी राकेश सोनी रंगे हाथों रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।लोकायुक्त पुलिस टीम में लोकायुक्त की इंस्पेक्टर टीना मयूरी गौर भी मौजूद थी।