Let’s travel together.

नहीं थम रहे हादसे अब भगवती स्पंज में तीस फीट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक हुई मौत

0 92

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घँटों किया हंगामा

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ओधोगिक क्षेत्र की फेक्ट्रियो में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब सिलतरा की भगवती स्पंज में दर्दनाक हादसा हुआ यहां लगभग तीस फीट की ऊंचाई से गिरकर श्रमिक प्रेम मेरिशा की मृत्यु हो गई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घँटों हंगामा किया भारी भीड़ के चलते एसकेएस मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर व्यवस्थित कराया।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सिलतरा निवासी मृतक प्रेम मेरिशा भगवती स्पंज में काम के दौरान ऊंचाई से नीचे गिरा जिसे कालड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया था उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।


भारी हंगामा सूचना मिलते ही पहुचे तहसीलदार
घटना की खबर आग की तरह सिलतरा में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के परिजनों के साथ फेक्ट्री के गेट के सामने पहुचकर आक्रोश जताने लगे फेक्ट्री एसकेएस मुख्य मार्ग के किनारे होने से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ के चलते सड़क जाम के हालात बन गए सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय चंद्रवंशी व टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन मौके पर पहुचे भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुचा अधिकारियों ने ग्रामीणो को शांत कराया इसके बाद फेक्ट्री प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच चर्चा हुई तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।


जांच उपरांत कार्यवाही
इस मामले में टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग भी जांच कर रहा हैं जांच उपरांत दोषियो पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811