Let’s travel together.

एनएच 146 हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में अधजला अज्ञात युवती का शव मिला

0 146

विजय सिंह राठौर, रायसेन

रायसेन। मप्र के रायसेन थाना कोतवाली क्षेत्र में एनएच 146 हाइवे पर भोपाल रायसेन के बीच बेतवा नदी के पुल के नजदीक एक अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना किया शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्यारों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे को आग से जला दिया है।

रायसेन एसडीओपी अदिति भावसार ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक महिला करीब 5 माह के गर्भ से थी, सबूत मिटाने के उद्देश्य आरोपियों ने महिला के चेहरे को जला दिया है, जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल यह मामले कि बारीकी से जांच की जा रही हैं। वही घटना को लेकर पुरानी रंजिश या अवैध संबंधों का भी कयास लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव बरामद कर उसका भोपाल में डॉक्टरों की पैनल से पीएम कराने का लिए भेजा जा रहा हैं। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली के तहत भोपाल रोड बेतवा नदी के पुल के पास श्मशान घाट की झाड़ियों में रविवार को शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीओपी अदिति सक्सेना, थाना कोतवाली टीआई आशीष सप्रे और सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सेन एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुँचे । घटना वाले स्थान पर अज्ञात कार के टायरों के निशान पाए गए हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला को किसी कार में मार कर लाया गया था और उसकी पहचान छिपाने के लिए यहां उसके शरीर को जलाने का प्रयास किया गया महिला के हाथ में ॐ एवं AR का निशान बना हुआ है ।

पुलिस ने महिला की पहचान पता करने के लिए सब के फोटो और पहचान के चिन्ह सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। जिससे उसकी पहचान का पता चल सके पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811