अभिषेक असाटी बकस्वाहा छतरपुर
बकस्वाहा दिगम्बर जैन बड़े मंदिर और दिगम्बर जैन छोटे जैन मंदिर से पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर जलाभिषेक व शोभा यात्रा का कार्यक्रम किया गया ।

आज दिगम्बर जैन मंदिरों से शोभायात्रा का प्रांरभ किया गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गॉधी चबूतरा प्रांगण पहुंची जहां भगवान का जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया यहॉ समाज के लोगो को अभिषेक देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके बाद बस स्टैन्ड होते हुये शोभायात्रा मंदिर जी पहुची। जहॉ शोभा यात्रा का समापन किया गया । शोभायात्रा मे सकल दिगंम्वर जैन समाज की समस्त महिलाओं और पुरूषो ने भाग लिया। वही द्वेष भावना से ऊपर उठकर आज समस्त जैन समुदाय ने एक दूसरे से छमा याचना कर क्षमावाणी पर्व मनाया।