Let’s travel together.

नगरपालिका रायसेन में दो माह से नही मिला कर्मचारियों को वेतन,आंदोलन की चेतावनी

0 186

रायसेन।नगरपालिका रायसेन के स्थाई कर्मचारियों को (सफाई शाखा छोडकर ) विगत दो माह से जुलाई एवं अगस्त 2022 का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजबसिंह लोधी ने बताया वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एवं कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान किया जावे, परन्तु वर्तमान तक दिये गये ज्ञापन के अनुसार मांगों की पूर्ती नहीं की गई है शासन के निर्देशानुसार स्थाई कर्मचारियों को शासन से प्राप्त चुंगी क्षतिपूर्ति राशि से वेतन भुगतान किया जावे एवं भविष्य में भी माह की 5 तारीख तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जावे।

कर्मचारियो की मांग
1- समस्त कर्मचारियों को माह की पांच तारीख तक वेतन भुगतान जाये ।
2- समस्त नियमित कर्मचारियों को सातवा वेतनमान का एरियर शेष रही किश्तो का भुगतान किया जावे।
3- निकाय के सेवा निवृत कर्मचारियों के बकाया देनदारियों को समयवधि में भुगतान किया जावे।
4- निकाय के स्थाई कर्मीयों का काटा जा रहा पीएफ कर्मचारियों के खाते में जमा होन का स्टेटमेंट प्रदान किया जावे।
5- वेतन भुगतान हेतु निम्नानुसार व्यवस्था करने की कार्यवाही की जावे। निकाय की प्रतिदिन की आमदानी का 25 प्रतिशत राशि अलग खाते में सुरक्षित रखी जावे एवं नगर पालिका निधी से माह की 20 तारीख के बाद कोई भुगतान न किया जावे जब तक कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान न हो जावे ।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजबसिंह लोधी ने बताया कि 9 सितम्बर तक बेतन देने की मांग की गई थी लेकिन बेतन भी मिला है। अब कर्मचारी13 सितम्बर को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे।15 सितम्बर को एक दिन का सामूहिक अवकाश रखेगे।19 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811