Let’s travel together.

चौकीदारों का सीरियल किलर भोपाल से गिरफ्तार,भोपाल में भी की चौकीदार की हत्या

0 390

केजीएफ के रॉकी की तरह डॉन बनना चाहता था साइको किलर, अगला टारगेट थी पुलिस

गोवा, हैदराबाद, पुणे सहित महाराष्ट्र के शहर की होटलों में वेटर की नौकरी कर चुका है आरोपी

– पुलिस की कसावट देख भोपाल भागे सीरियल किलर ने की मार्बल पीठे के चौकीदार की हत्या 

नितिन भट्ट

सागर। चार चौकीदारों को मौत के घाट उतारने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने भोपाल के खजूरी ( बैरागढ़) क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार की हत्या के बाद चोरी मोबाइल को ऑन करते ही वह पुलिस के सर्विलांस के रडार पर आ गया। जहां उसने मोबाइल ऑन किया था किलर पुलिस को वहीं बैठा मिला। उसने भोपाल के खजूरी के एक मार्बल पीठे के चौकीदार को भी सोते समय सिर फोड़कर मार डाला था।

केजीएफ डान जैसा नाम चमकाने की थी चाह :

भोपाल से सागर पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर केसली के आदिवासी टोला का रहने वाला शिव कुमार धुर्वे (20) महाराष्ट्र के पुणे के अलावा गोवा, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में होटल का वेटर रह चुका है। पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर साइको ( मानसिक रोगी) है। वह कम समय में केजीएफ फिल्म के किरदार डॉन रॉकी की तरह नाम कमाना चाहता था। बरसात के पहले नौकरी छोड़कर वह गांव लौट आया था और तभी से इसकी प्लानिंग कर रहा था। शिव के टारगेट पर चौकीदार के बाद पुलिस थी। उसका कहना था वह रुपए इकट्ठा कर हथियार खरीदने वाला था ताकि पुलिस को निशाना बना सके। उसने चौकीदारों की हत्या केवल बडे डॉन के रूप में नाम चमकाने के लिए की थी। अगर पकड़ा न गया होता तो भोपाल में कई चौकीदारों को मारने की प्लानिंग थी।

साइको किलर शिव 27 अगस्त की रात साइकिल से केसली से सागर आया और भैंसा में ट्रक बॉडी मेकर कारखाने में चौकीदार को अकेला देख उसकी हत्या कर दी। उसने 29 अगस्त को आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज और 30 अगस्त को रतौंना में चौकीदार को मौत के घाट उतारा। 30 अगस्त के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो वह डर गया और 31 की सुबह भोपाल भाग गया।

चौकीदार दुबे के मोबाइल ने किलर तक पहुंचाया:

आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार शंभू शरण दुबे की हत्या के बाद साइको किलर शिव उनका मोबाइल फोन उठा ले गया था। उसे ऑन करने पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची थी। गुरुवार रात बैरागढ़ के खजूरी में किलर ने मार्बल पीठा पर चौकीदार की हत्या की और बस स्टॉप पर आ गया। यहां उसने फिर मोबाइल ऑन किया और काफी देर तक बैठा रहा। पुलिस ने यहीं से लोकेशन के आधार पर दबोचा।

सीरियल किलर का एक cctv फुटेज जिसमे वह कर रहा है हत्या

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811