Let’s travel together.

रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता की भक्ति कर भाजयुमो ने की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि की कामना

0 153

धरसीवा में किया यज्ञ
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
इन दिनों दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव का पावन पर्व भक्ति भाव से मनाया जा रहा है लेकिन भांरतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने इस पावन पर्व पर रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेशजी से कुछ ओर ही कामना की है उन्होंने धरसीवा में बाकायदा यज्ञ का आयोजन कर भगवान गणेशजी से अपने ही प्रदेश की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की है।
गणेशोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा धरसींवा मंडल द्वारा राज्य की भूपेश सरकार को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया
भाजयुमो नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि खनिज संसाधनों,व्यापारियों व जनता को राज्य की भूपेश सरकार भृष्टाचार कर अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को भरने का काम कर रही है


झारखंड के विधायकों को पिला रहे महंगी शराब
भाजयुमो नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार झारखंड राज्य के महागठबंधन के विधायकों को रायपुर में महंगे रिसोर्ट में रखकर महेंगे शराब परोस रही है जबकि राज्य के सारे कर्मचारी हड़ताल में है ,युवा बेरोजगार है उनको देने के लिए सरकार के पास कुछ नही है ।
युवा मोर्चा नेताओ ने कहा कि इसीलिए हम मोर्चा कार्यकर्ताओ ने राज्य की भूपेश सरकार को सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया है और भगवान श्रीगणेश जी से उन्हें सद्बुध्दि देने की कामना की है यज्ञ में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार वर्मा, वरिष्ठ नेता दिलेन्द्र बंछोर ,जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ,जनपद सदस्य भूपेंद्र कसार,युवा मोर्चा अध्यक्ष टीनु कांत वर्मा,कौशल साहू ,विवेक वर्मा ,संतोष यदु ,नवीन वर्मा,दिनेश सिन्हा,पवन साहू, मनीष वर्मा,अनिल साहू ,शुभम वर्मा ,हरीश साहू आदि शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811