Let’s travel together.

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा “बाघा बार्डर “ के भ्रमण पर जाएगीं रायसेन की बेटियां तनुश्री और नंदनी

0 32

- Advertisement -

कलेक्टर अरविंद दुबे ने तनुश्री और नंदनी को दी शुभकामनाएं, कहा प्रेरणादायी रहेगी बाघा बार्डर की यात्रा

रायसेन।मां तुझे प्रणाम योजना के तहत रायसेन निवासी दो बालिकाएं तनुश्री राठी और नंदनी दुबे देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा “बाघा बार्डर” के भ्रमण पर जाएगीं। कलेक्टर
अरविंद दुबे ने दोनों बालिकाओं तनुश्री और नंदनी को सम्मानित किया ।साथ ही यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर दुबे ने बालिकाओं से कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा के लिए आर्मी के सैनिक दिन-रात चौबीस घण्टे पहरा देते हैं। इस यात्रा से उन्हें यह जानने का अवसर मिलेगा कि देश की रक्षा के लिए सैनिक कितनी कड़ी मेहनत करते हैं।वे ड्यूटी के दौरान किन परिस्थितियों का सामना करते हैं। बाघा बार्डर का भ्रमण बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
कलेक्टर दुबे से चर्चा के दौरान तनुश्री और नंदनी ने बताया कि वह देश की सीमाओं को देखने के लिए उत्साहित हैं।आर्मी के सैनिक किस प्रकार सीमाओं पर चौकसी करते हैं। वहां की भौगोलिक स्थिति आदि जानने के लिए वह उत्सुक हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों बालिकाएं 27 अगस्त को दोपहर के समय भोपाल से यात्रा के लिए रवाना होगी। उन्हें बाघा बार्डर के साथ ही जलियावाला बाग, स्वर्ण मंदिर अमृतसर पंजाबसहित अन्य प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान पीआरओ सुश्री अनुभा सिंह,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री श्वेता औचट, बालिका नंदनी दुबे के पिता अतुल दुबे तथा तनुश्री राठी के पिता राजेश राठी मां शिक्षिका गुंजन राठी भी उपस्थित थे।
युवाओं में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागृति लाने, राष्ट्र के प्रति समर्पण और युवाओं को सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग मप्र द्वारा मां तुझे प्रणाम योजना संचालित की जा रही है। दोनों बालिकाओं ने दिनांक 23-24 जुलाई 2022 को आयोजित यूथ महा पंचायत में भी सहभागिता की है । जिसके आधार पर इनका चयन किया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811