Let’s travel together.

बालिका दिवस पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

0 84

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

बालिका दिवस के अवसर पर आज महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जनपद पंचायत सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

जानकारी के अनुसार आज जनपद पंचायत सभागार में बालिका दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग सांची के तत्वावधान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ ।इस अवसर पर बालिकाओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इस निबंध मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रचना जैन ने की इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया गया ।इस अवसर पर सहायक संचालक महिला बाल विकास संजय गहरवाल द्वारा बालिकाओं को जेंडर संवेदीकरण पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती साधना राय द्वारा बालिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी उपलब्ध कराईं गई संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय ने बाल विवाह के सम्बंध में जागरूक कराया इस कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकर्ता सेक्टर सुपरवाइजर सहायिका एवं बडी संख्या में बालिकाओं की उपस्थिति रही सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ऊषा बेले द्वारा कला व देशभक्ति पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर प्रश्नोत्तर का आयोजन भी किया गया ।इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811