Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरुवार 25 अगस्त 2022

0 116

मेष राशि-मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष राशि-नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय वृद्धि के भी योग हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक वस्तुओं पर खर्च बढ़ेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

तुला राशि-मन प्रसन्न हो सकता है। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। तनाव से दूर रहें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से भी धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं।

धनु राशि-आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

मकर राशि-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी क्षेत्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। अनियोजित खर्च बढेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।

कुंभ राशि-अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि-नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश पर नियन्त्रण रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811