Let’s travel together.

तारिक मिर्ज़ा निर्देशित हास्य नाट्य ” ए सी बाथरूम” का मंचन सितंबर में

0 377

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल ।सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश (NCWU MP) के संयोजन में सितंबर में मंचित किये जाने वाले हास्य नाटक “ए सी बाथरूम” के सभी कलाकारों की अप्सरा रेस्टोरेंट रविंद्र भवन भोपाल में नाटक की स्क्रीनिंग , स्क्रिप्ट व रिहर्सल के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
प्रेस को जारी बयान में संगठन के मीडिया प्रभारी सुनील सोह्निया ने बताया कि बैठक को नाटक के निर्देशक श्री तारिक़ मिर्ज़ा व प्रोड्यूसर आर के दादौरिया ने संबोधित किया।


नाट्य निर्देशक श्री तारिक़ मिर्ज़ा ने सभी चयनित पात्रों को बधाई देते हुए नाटक की स्क्रिप्ट सुनाई।बैठक में नाटक में उलेखित किरदार निभाने वाले चौधरी(घर का मालिक) – आर के दादौरिया ,ललिता (मालकिन)- मायरा दयाल ,टेलीफोन वाला- गौरव झोड़े,कुक- अज़ियाल सैय्यद खान ,डॉक्टर- विवेकानंद पांडेय पोस्टमैन- बॉस एयर कंडीशनर की दुकान का मालिक- श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव ,मोनिका(ललिता की सहेली )- सोनिया खूबचंदानी ,टिनी (चौधरी की बेटी)- पूजा सिंह कुशवाहा, गुल्लू (ए सी मैकेनिक)- मोहम्मद मक़सूद खान,नृत्य- रिदिमा शुक्ला,रेणुदेवी शुक्ला,अब्दुल सलमान हैदर,भोपाल संभाग के संभागीय अध्यक्ष मुबीन अली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निर्देशक तारिक मिर्ज़ा ने बताया कि उक्त नाटक का मंचन सितंबर माह में किया जाएगा इस अवसर पर द नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एवम नाटक के निर्माता आर के दादोरिया ने बताया कि यूनियन में सम्मिलित कलाकारों द्वारा संगठन के बैनर तले पहली प्रस्तुति की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811