Let’s travel together.

उन्हेल के पास ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर4 बच्चो की मौत,11 गंभीर

0 196

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन।उन्हेल से 10 किलोमीटर दूर एक स्कूल वाहन और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में स्कूल वाहन चकनाचूर हो गया। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 गंभीर घायल हो गए जिन्हें नागदा उज्जैन ओर इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज दिया जा रहा है।

उन्हेल के बच्चे नागदा के फातिमा कान्वेंट स्कूल में रोज पढऩे के लिए जाते हैं। आज सुबह ये बच्चे ट्रक्स तूफान से स्कूल जाने के लिए निकले थे। उन्हेल से 10 किलोमीटर दूर हथईपालकी ग्राम के नजदीक उज्जैन की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को पहले नागदा के अस्पताल ले जाया गया बाद में गंभीर घायल बच्चों को उज्जैन ओर इंदौर भेजा गया। हादसे के बाद बच्चों के परिजन बदहवास हो गए। अस्पतालों में उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ला भी अस्पताल पहुंच गए थे। हादसे में 4 बच्चों की मौत हुई ओर 11 घायल बच्चों को नागदा उज्जैन ओर इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज दिया जा रहा है। ट्रक और स्कूल वाहन के ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन में स्कूल के 15 विद्यार्थी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811