गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विशेष आयोजन
देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम गुलगांव के तालाब पर श्रमदान एवं साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से तालाब के जीर्णोद्धार एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य किए गए।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. पांसे सहित प्रदीप दीक्षित, अजय असैया, शेषराम शर्मा, श्रीमती प्रेमबाई सरपंच, बाबूलाल अहिरवार, रामलाल मोगिया उपसरपंच, सचिव मुकेश कुमार, सहायक सचिव फैजान खान तथा अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।जल संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।