Let’s travel together.

ग्वालियर-आगरा सिक्सलेन एक्सप्रेसवे अंचल के भाग्य को बदलने वाला साबित होगा-श्री सिंधिया

0 137

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए एक नई सौगात आई है, जो कि इस सम्पूर्ण अंचल ही नही भिंड, मुरैना, दतिया, झांसी, शिवपुरी एव ग्वालियर के लोगों के भाग्य को बदलने वाला साबित होगा।

हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के विशेष सहयोग से ग्वालियर एवं आगरा के मध्य 160 किलोमीटर लंबा एक नया 6 लेन एक्सप्रेसवे मंजूर हुआ है, जिसकी लागत लगभग 3 हज़ार करोड रुपये है, भारत सरकार के नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं श्री गडकरी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुराने ग्वालियर-मुरैना-धौलपुर- आगरा मार्ग पर परिवहन के अत्यधिक दबाव को देखते हुए काफी लंबे समय से उक्त मार्ग के चौड़ीकरण की ज़रूरत थी, जिसके लिये हम लोग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन बानमोर, मुरैना, धौलपुर आदि नगर में सड़क का विस्तार रहवासी आबादी के कारण सम्भव नही हो पा रहा था, इसलिए हमने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर इस बात पर मंथन किया कि क्यों न एक नया समनानंतर एक्सप्रेसवे मार्ग तैयार किया जाए ताकि आम जनता के मकान एवं व्यासायिक प्रतिष्ठान भी प्रभवित न हों और नया मार्ग भी बन जाये।
इसके लिए एक नए एक्सप्रेसवे की परिकल्पना तैयार की गई, जिसके तहत उक्त तीनों नगरों के समनानंतर नवीन मार्ग तैयार किया जाएगा, जो कि 6 लेन होकर यमुना एक्सप्रेसवे या आगरा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के समान होगा, ये एक्सप्रेसवे ग्वालियर के निरावली तिराहे से प्रारंभ होकर आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में जुड़ेगा।
श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी टीम ग्वालियर-चम्बल सहित पूरे मध्यप्रदेश को विकास एवं प्रगति के लिए देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है,
श्री सिंधिया ने कहा कि अटल प्रोग्रेसवे, ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से नए एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण, 450 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड, 500 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का विकास, 1 हज़ार विस्तर का नया अस्पताल, 125 करोड की लागत से
शंकरपुर में नए क्रिकेट स्टेटडियं का निर्माण, 450 करोड़ से अधिक की लागत से चम्बल से ग्वालियर के लिए पानी की योजना आदि विकास कार्य ग्वालियर सहित पूरे अंचल में विकास के लिए क्रांतिकारी कदम सिद्ध होंगे।
श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर विकास एवं प्रगति के नए अध्याय लिखने के लिए कृत संकल्पित है, लोगों के जीवन मे नई खुशियां लाना, उनके जीवन को समृद्ध बनाना, समाज के अंतिम व्यक्ति का अंत्योदय जो कि हमारे पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का लक्ष्य था, को धरातल पर उतारना है हमारे लिए केवल नारा नही बल्कि अंतर्मन से लिया गया संकल्प है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811