Let’s travel together.

लापरवाही पर कलेक्टर अरविंद दुबे का सख्त रुख,तीन पटवारी निलंबित

0 584

गैरतगंज रायसेन। सरकारी काम में लापरवाही करना तीन पटवारियों पर भारी पड़ गया है। जिला कलेक्टर ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह पटवारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है। तहसीलदार गैरतगंज के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने कार्रवाई का यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार गैरतगंज तहसील में पदस्थ पटवारी विवेक राजपूत, लोकेश कुशवाह एवं शशांक श्रीवास्तव बिना किसी सक्षम अनुमति एवं बिना अवकाश स्वीकृत कराए लगभग एक सप्ताह से अनुपस्थित थे। उक्त तीनों पटवारी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में अनुपस्थित होने के साथ ही अतिवृष्टि एवं आजादी के अमृत महोत्सव, अंकुर अभियान आदि कार्यक्रमों के दौरान हुई शासकीय गतिविधियों में गैरहाजिर रहने के अलावा अपने मूल कर्तव्यों का निर्वहन भी ठीक से नहीं कर रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार ने अपना प्रतिवेदन जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को दिया था। प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उक्त तीनों पटवारियों का मुख्यालय क्रमशः तहसील देवरी, सिलवानी एवं उदयपुरा नियत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811