Let’s travel together.

ध्वजारोहण कर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

0 108

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

देश की आजादी की 75वी सालगिरह नगर व अंचल में उत्साह व उमंग के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से हो रही जोरदार बारिश के बाद भी नागरिको का उत्साह कम नही हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर की छत पर नागरिको के द्वारा तिरंगा झण्डा फहराया गया।


नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक के द्वारा देश की आन वान शान के प्रतीक तिरंगे झण्डे को फहरा कर सलामी दी गई। ध्वजारोहण पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाकर नपा अध्यक्ष के द्वारा नगर विकास की प्राथमिकताएं बताई। यहां पर विशेष अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष बाबू पटेल सहित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय मस्ताना,नगर परिषद उपाध्यक्ष निशा संतोष सोनी सीएमओ सुनील जैन,गिरजीस चौरसिया, मिलन जैन समस्त पार्षद, गणमन्य नागरिक आदि मौजूद रहे। यहां पर स्वतत्रंता संग्राम सेनानी के परिजनो का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।


रात्रि में नप कार्यालय परिसर में एक शाम तिरंग के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर सत्यार्थ फाउण्डेषन ग्रुप के उदियमान युवा गायक सौम्या नेमा,नीलू चौरसिया, साक्षी यादव, गोविंद नामदेव, पुष्पेंद्र शर्मा आदि कलाकारो के द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीतो का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सोनी ने किया।

देर रात तक चले देश भक्ति गीतो का लुप्त लेने व युवा गायको का उत्साह बर्धन कराने के लिए नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, संतोष जैन एडवोकेट,पूर्व नप अध्यक्ष संजय मस्ताना, सीएमओ सुनील जैन, श्याम साहू, अरुण जैन, मिलन जैन,मोहन साहू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811