Let’s travel together.

दाहोद डेम के गेट खोले जाने से 65 किसानों के 60 एकड़ खेतों में खड़ी धान की फसल डूबी

0 139

मामला तहसील गौहरगंज के दाहोद डैम के लगातार पानी रिसाव और गेट खोले जाने का बर्बाद हुई

-किसानों की लाखों की धान फसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा से किसानों ने सर्वे करवाकर उठाई मुआवजे की मांग

शिवलाल यादव

रायसेन। रायसेन जिले के तहसील गौहरगंज के दाहोद डैम में पिछले कई सालों से डैम का पानी का रिसाव अनवरत जारी है जिससे अन्य नेताओं की हजारों एकड़ जमीन इस क्षेत्र में समझ आती है जिससे किसानों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है यह मांग पिछले सप्ताह तावडे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर अरविंद दुबे भोजपुरी विधायक सुरेंद्र पटवा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग कर उनकी बर्बाद फसलों के मुआवजे की गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के वादे सिर्फ कोरे आश्वासन तक रहे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जाने के बावजूद उनकी कुंभकरण की नींद नहीं खुली ।

एक बार फिर भारी बारिश से तबाही मचाई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दाहोद डैम के तीन गेट खोल दिए जिससे क्षेत्र के लगभग 65 किसानों की 60 एकड़ में खड़ी धान की फसल पानी में डूब चुकी है ।परेशान किसानों ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा और कलेक्टर अरविंद दुबे से डूब क्षेत्र में बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने का अनुरोध किया है किसान संतोष साहू इमलिया, मुरलीधर पाटीदार ,राम भरोसे उज्जवल सिंह आदिवासी सहित सहित सैकड़ों किसानों ने आते हुए कहा कि हम तो विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लूट रहे हैं इसमें छोटे बड़े और उन्नतशील किसान सभी शामिल हैं ।।

उनका कहना है कि सरकारों को अवगत कराने के बाद भी हमारी बर्बादी का मंजर किसी को नहीं दिखता। जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी इस पूरे मामले में अनदेखी करते हैं ।फील्ड के कर्मचारी कभी मौके पर नहीं जाते और मुफ्त की पगार लेकर किसानों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं ।अगर प्रशासनिक अधिकारियों ,जल संसाधन विभाग के अफसरों और विदिशा रायसेन सांसद रमाकांत भार्गव विधायक सुरेंद्र पटवा और प्रदेश के मुख्यमंत्री खेती को लाभ का धंधा बनाने में जुटे हुए हैं ।अगर हमारी बर्बाद फसलों का अगर सर्वे नहीं कराया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह दाहोद डैम मंडीदीप के पश्चिम क्षेत्र में पिछल हिस्से में हजारों हेक्टेयर जमीन और पहाड़ को खुद कर बनाया गया है जिसका पानी रिसाव हर महीने लगातार होता है और यह पानी किसानों की सीधी फसलों में पहुंचता है।
कहां किस किसान को हुआ नुकसान इमलिया निवासी किसान संतोष साहू ने लगभग 13 एकड़ में धान की फसल बोई हुई थी जो डैम का पानी भर जाने से पूरी तरह डूब में आ चुकी है।

इसी तरह बुजुर्ग किसान तुलसीराम पाटीदार के आठ एकड़ के खेत में धान फसल बोई गई थी।इसी तरह रामस्वरूप आदिवासी नूरगंज निवासी किसान ने 17 एकड़ में धान फसल की बोवनी की थी इस तरह लगभग 65 किसानों की 8 एकड़ की फसल डैम के पानी में डूबी हुई है। डैम का पानी सीधे खेतों में भरा हुआ है पानी निकासी के विभाग के अधिकारियों ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। 2 दिन बीत चुके हैं अभी तक जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं ।जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
[दाहोद डैम की नहरें भी हुईं क्षतिग्रस्त:खेतों में पानी भरने से गौहरगंज मंडीदीप क्षेत्र की 60 और 78 एकड़ खेतों में खड़ी धान की फसलें बर्बाद हो गई है।
क्षतिग्रस्त हुईं नहरों से भी किसानों की बढ़ी परेशानी….
ये है रायसेन जिले की तहसील गौहरगंज क्षेत्र की दाहोद डैम की नहरें मरम्मत उचित देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसे बनाने और नहरों की मरम्मत में पहले लगभग 54 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए।पर नतीजा सिफर रहा है। निर्माण इतना घटिया हुआ कि जगह-जगह यह टूट गई और नहर का पानी बहकर खेतों में पहुंच गया। किसानों के लिए बनाई गई यह नहर अब उन्हें ही परेशानी बन गई हैं।


दरअसल दाहोद डैम की इन क्षतिग्रस्त नहरों का पानी आसपास के खेतों में भरने लगा है। खेतों में पानी भरने से इमलिया नूरगंज क्षेत्र के लगभग 65 किसानों की 60 एकड़ की फसल खराब हो गई।
1980 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए थी नहर।यदि नहरों के क्षतिग्रस्त हिस्से की रिपेयरिंग करा दी जाए तो पानी सीधे तालाबों में पहुुंचेगा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर मिल सकता है। किसानों का कहना है कि नहर के निर्माण में तकनीकी खामियों को नजरअंदाज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811