Let’s travel together.

वंदे मातरम के जयघोष के साथ निकली मंगलम संस्था की तिरंगा यात्रा

0 159

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों से की तिरंगा लगाने की अपील

– बरसते पानी मे भी निकली यात्रा

शिवपुरी जे रंजीत गुप्ता

स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मंगलम संस्था द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।इस यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता सुनिश्चित करना था। इस तिरंगा यात्रा में मंगलम संस्था के सदस्यगण, पदाधिकारी, समाजसेवी, वृद्धजन, छात्र और युवा शामिल हुए। इस यात्रा की खासियत यह रही कि यात्रा जब राजेश्वरी रोड तक पहुंची तब तक तेज बारिश आरंभ हो गई लेकिन यात्रा के अंतिम पड़ाव स्थल तक सभी यात्रीगण हाथों में तिरंगा थामे बरसते पानी में ही वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष के साथ तात्या टोपे की समाधि तक पहुंचे ।वहां तेज बारिश में भी राष्ट्रगान के साथ इस यात्रा का समापन हुआ । इससे पूर्व वंदे मातरम की जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा मंगलम संस्था के कार्यालय पोलो ग्राउंड के सामने से प्रारंभ हुई और इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई तात्या समाधि तक पहुँची।कई स्थानों पर यात्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।


तिरंगा यात्रा मंगलम कार्यालय से प्रारंभ होने के बाद शहर के कोर्ट और अस्पताल चौराहा, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा से होती हुई तात्या टोपे प्रतिमा स्थल पर पहुंची और यहां पर वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान गाया गया।इस दौरान मंगलम संस्था के पदाधिकारियों ने सभी शिवपुरी वासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाएं। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र और युवाजन, समाजसेवी भी शामिल हुए। रैली में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे और वंदे मातरम सहित देशभक्ति के तराने गाय गए। यात्रा में मुख्य रूप से मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, हरिओम अग्रवाल, विष्णु सोनी, हरवीर सिंह रघुवंशी, राजेश बिहारी पाठक, डॉक्टर अजय खेमरिया, राजीव श्रीवास्तव, एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, डॉ रामनिवास शर्मा, प्रमोद भार्गव, डॉक्टर एमडी गुप्ता, निसार अहमद, हरिओम नरवरिया, रंजीत गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, डॉ रामकुमार तिवारी, अशोक कोचेटा, रामवीर शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनय चंद्र झा, अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, शहजाद खान, अरविंद जैन, तरुण सिंह, मनीष राठौर, सौरभ भार्गव, हिम्मत सिंह रावत, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

दिव्यांग और वृद्धजन उत्साह के साथ हुए शामिल-

मंगलम संस्था की इस रैली में दिव्यांगजन और वृद्धजन भी उत्साह के साथ शामिल हुए।मंगलम वृद्ध आश्रम केंद्र के वृद्धजनों ने इस रैली में भाग लेते हुए लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811