Let’s travel together.

उज्ज्वला योजना पर महंगाई की मार, घरों में धुएं वाले चूल्हे ने फिर की एंट्री 

0 268

-सांची जनपद क्षेत्र की गरीब महिलाएं चूल्हे पर खाने बनाने को मजबूर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट

पीएम मोदी ने छह साल पहले उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। तब पीएम मोदी ने इस योजना को एक ऐसी योजना बताया था जिससे गरीब महिलाओं को लकड़ी-उपले के धुएं में खाना बनाने से आजादी मिलने वाली बताया था। लेकिन इसके छह साल गुजर जाने के बाद ये योजना दम तोड़ रही है। बढ़ते एलपीजी के दाम ने महिलाओं को एक बार फिर से धुएं वाले चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर कर दिया है। पूरे प्रदेश सहित रायसेन जिले व सांची जनपद क्षेत्र के सलामतपुर, सांची, रातातलाई, बेरखेड़ी चौराहा, कुल्हाड़ियां, दीवानगंज, अम्बाड़ी, तिजालपुर, रतनपुर गिरधारी के ग्रामीण रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब तबका उज्जवला योजना का लाभ नहीं उठा पा रहा हैं। पिछले छह महीनों में लगभग पांच से छह बार में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगभग तीन सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इससे परेशान होकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी फिर से लकड़ी व उपले से चूल्हा फूंकने पर मजबूर हो गए हैं। वर्तमान में रायसेन जिले में गैस सिलेंडर के दाम लगभग 1066 रुपए तक पहुंच गए हैं। रसोई गैस की जगह गरीब तबके को पुन: चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि बढ़ती महंगाई के चलते सिलेंडर रिफिलिंग के लिए एक हजार रुपए खर्च करना भी मुश्किल हो रहा है।

लकड़ी के जरिए चूल्हों पर घर-घर बनने लगा है खाना-
दिनों दिन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब परिवार की महिलाओं ने उज्ज्वला में मिले गैस सिलेंडर के हाथ जोड़ लिए हैं। इसकी जगह थोड़ी सी मेहनत पर जंगलों से मुफ्त मिलने वाली लकड़ी के जरिए चूल्हों पर घर-घर खाना बनने लगा है। सांची जनपद क्षेत्र के ग्राम मुश्काबाद में अपने घर पर चूल्हे पर लकड़ी में खाना बना रहीं शारदा बाई ने बताया कि उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन मुफ्त मिला था। तब लगा कि अब धुएं से छुटकारा मिल गया। छह माह में करीब तीन सौ रुपए बढ़ गए। ग्यारह सौ रुपया सिलेंडर पर खर्च नहीं कर सकते। चूल्हे पर लकड़ी में खाना बनाना बिल्कुल मुफ्त है। ग्राम की सावित्री बाई, रेहाना बी, सविता बाई सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सिलेंडर को घर के एक कोने में रख दिया है। गैस सिलेंडर के दाम लगभग ग्यारह सौ रुपए तक पहुंच गए हैं। ऐसे में सिलेंडर भरवाना हमारे बस से बाहर है। चूल्हे में लकड़ी जलाकर भोजन बना रही हैं।

इनका कहना है-
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुझे गैस सिलेंडर मिला तो है। जो शो पीस बनकर घर में रखा हुआ है। क्योंकि गैस की टंकी 1100 रुपए में भरा रही है। हमें इतनी मजदूरी नही मिलती की सिलेंडर भरवा सकें। जंगल से बीनकर लकड़ी लाकर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि गैस सिलेंडर की कीमत कम करें ताकि गरीब मजदूर आसानी से सिलेंडर भरवा सकें।
कुलसुम बी, उज्जवला योजना लाभार्थी

मुझे उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर मिला था। लेकिन घरेलू गैस की कीमत बहुत अधिक बढ़ने के कारण फिर से चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। अब तो हम सोच रहे हैं कि सरकार हमसे ये गैस सिलेंडर वापस ले लें। नही तो हमें इसको बेच कर कुछ पैसे मिल जाएंगे जो हमारे घर के राशन के काम आ सकेंगे।
सावित्री बाई, स्थानीय गृहणी

सरकार को घरेलू गैस के दामों में कमी करनी चाहिए। क्योंकि गरीब तबके के लोगों को गैस की टंकी भरवाना भारी पड़ रहा है। 6 महीने में लगभग 300 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर पर बड़ा दिए गए हैं। लोगों को परिवार चलाने में बड़ी मुश्किल हो रही है।
कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811