Let’s travel together.

लापरवाही ने फिर निगली 17 वर्षीय श्रमिक की जिंदगी

0 144

देवी स्पंज में करीब दो माह में दूसरी मौत
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
राजधानी रायपुर से लगे ओधोगिक इलाकों की फेक्ट्रियो में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को फिर मोहदी की देवी स्पंज फेक्ट्री में एक श्रमिक लापवाही की भेंट चढ़ गया करीब दो माह पहले भी इसी फेक्ट्री में एक श्रमिक की दीवार में दबने से दर्दनाक मौत हुई थी।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक रविशंकर कुर्रे निवासी खोना फेक्ट्री में श्रमिक था करेंट लगने से उसकी मृत्यु हुई घटना की जांच की जा रही है जांच उपरांत दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।


दो माह में दूसरी मौत
देवी स्पंज फेक्ट्री में करीब दो माह पहले भी दीवार में दबकर एक श्रमिक की मौत हुई थी आये दिन ओधोगिक क्षेत्र की किसी न किसी फेक्ट्री में हादसे हो रहे हैं और गरीब मजदूर अपनी जान गंवा रहे हैं बाबजूद इसके लापरवाहियां जारी है।


श्रमिको ने कहा नहीं देते सुरक्षा उपकरण
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर श्रमिक फेक्ट्री के मुख्य गेट के सामने प्रदरहन करते नजर आए श्रमिको का कहना था कि फेक्ट्री या ठेकेदार की तरफ से उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते पेट की खातिर मजबूरी में जान हथेली पर रखकर मजदूरी करते हैं
मृतक नाबालिक सौपा ज्ञापन
मृतक रविशंकर कुर्रे नाबालिग है और फेक्ट्रि में नाबालिगों से काम कराया जाता है यह आरोप युवा कांग्रेस नेता अंकित वर्मा ने लगाया उन्होंने मृतक का आधार कार्ड जिसमे उसका जन्म 2005 का है उसकी छाया प्रति के साथ टीआई को ज्ञापन भी सौपा है और कार्यवाही की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811