Let’s travel together.

दो किलोमीटर पगडंडियों पर पैदल चल कर पहुंचते है मुख्य मार्ग पर,यहां साइकिल चलाना भी मुश्किल

0 294

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर से करीब 10 किमी दूर ग्राम खबेना के अंतर्गत आने वाला सड़क विहीन आदिवासी टोला,जिसे यहां हड़ारी भी कहते है वह आज भी पक्की सड़क के इंतजार में पगडंडियों के सहारे पैदल शहर की ओर आता है जहां खतरा हमेशा विद्यमान रहता है।

करीब 125 की जनसंख्या वाले इस टोला में पहुंचने के लिए लगभग दो किमी तक पैदल चलना पड़ता है क्योंकि उबड़ खाबड़, पथरीले और खेतों की मेढ़ के कारण साइकिल और वाहन का चलना यहां मुश्किल है जिसका दर्द यहां के लोगों में झलकता है।

एक प्रायमरी स्कूल भी यहां दिखाई देता है जहां वर्तमान में 26 बच्चे पढ़ते है जिनमें से अधिकांश के पैरों में जूते-चप्पल दिखाई नहीं देते।


ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल आने वाले शिक्षक को भी यहां से दो किमी पहले अपना वाहन रखकर पैदल आना पड़ता है पर इस रास्ते से आना भी जोखिम भरा काम है क्योंकि छोटी पहाड़ी और पानी से भरे गड्ढों के बीच से आने पर जहरीले जीव जंतुओं से सामना भी होता है। इस टोला में सड़क-नाली दिखाई नहीं देते और शौचालय शायद ही खोजने पर दृष्टव्य हों। कुछ कुटीर अवश्य दिखाई देती है।

यहां के भगवानसिंह, जगमोहन, कल्याण,मूरत ने बताया कि ग्राम पंचायत बासनी के अंतर्गत आने वाले इस टोला से 2 किमी दूर पक्का मार्ग मिलता है पर वहां तक जाने के लिए पहाड़ और खेतों के किनारे से जाना पड़ता है यहां तक कि साइकिल भी नहीं चल सकती।अगर कोई बीमार हो जाए तो खटिया पर ले जाना पड़ता है।
अस्पताल,बाजार पांच किमी दूर है। यहां करीब दो हैंडपंप है परंतु कुंआ नहीं है।


प्राथमिक शाला के शिक्षक बलराम ने बताया 26 बच्चे प्रवेशित है,सड़क नहीं है बच्चे दूर से आते है बारिश के समय खेतों,मेड़ों से आते समय जहरीले जीव जंतु मिलते है स्कूल में बाउंड्री भी नहीं है।अधिकतर श्रमिको के बच्चे है, जिनके पास जूते – चप्पल नहीं रहते है।
शिक्षक भी छह किमी दूर से आते है पर दो किमी पैदल चलना पड़ता है।हायर सेकेंडरी स्कूल दूर होने के कारण कुछ बच्चे आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते है।ग्रामीण सुविधाओं के इंतजार में वक्त व्यतीत कर रहे है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811