Let’s travel together.

बेतरीब सिक्स लाइन ने फिर निगली एक जिंदगी,बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा 

0 3

सप्ताहभार में दो घटनाएं दो की मौत

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

बेतरतीब ढंग से बनी सांकरा सिमगा सिक्स लाइन पर सांकरा से सिलतरा तक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बीती रात फिर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ग्यारह दिन पहले भी एक बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया था जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक मृतक पवन कुमार निषाद रायपुर से कैमरा लगाकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 पीएफ 94 56 से अपने घर वापस लौट रहा था तभी सांकरा के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी ओर घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई

घटना रात साढ़े दस बजे की है सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसीवा मरचूरी भेजा जहां शुक्रवार को पोस्ट मार्डम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है

ग्यारह दिन पहले भी हुआ था हादसा

बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन ओर संकीर्ण सर्विस रोड साथ ही अंडरब्रिज ओर दोनों तरफ से सिक्स लाइन पर उतरने चढ़ने मार्ग न बनाने से सिक्स लाइन बनने के बाद से ही सांकरा से सिलतरा तक आए दिन हादसे हो रहे जिनमें बेकसूर लोग असमय अपने प्राण गंवा रहे है

ग्यारह दिन पूर्व 11 मई की शाम पौने सात बजे संकीर्ण ओर जर्जर सर्विस रोड पर सांई क्या हॉस्पिटल के सामने हाइवा क्रमांक सीजी 07 बीआर 1715 के चालक ने लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 04 एमएस 6340 को अपनी चपेट में ले लिया ओर बाइक चला रहे सिलतरा निवासी चुम्मन लाल यादव को रौंद दिया सर के ऊपर से हाइवा का पहिया चलने से मौके पर ही चुम्मन यादव की दर्दनाक मौत हो गया

यहां यह बताना लाजमी होगा कि सिलतरा में भी सिक्स लाइन के दोनों तरफ बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों के होते हुए भी अंडरब्रिज के नाम पर बहुत संकीर्ण पुलिया नुमा अंडरपास बनाया गया है और दोनों तरफ से सिक्स लाइन पर उतरने चढ़ने मार्ग भी नहीं बनाया सर्विस रोड भी बहुत संकीर्ण है जबकि भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही इतनी अधिक है कि हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है और सर्विस रोड पर गड्ढे दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते रहते हैं कई बार शिकायतों ओर ग्रामीण युवकों स्कूली विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद भी अब तक एनएचएआई ने गंभीरता नहीं दिखाई है।

सिक्स लाइन के दोनों तरफ करीब डेढ़ सौ उधोग

रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन में सांकरा से सिलतरा चरोदा तक सिक्स लाइन के पूर्व में करीब बारह सौ एकड़ रकबे में फैला क्षेत्र का सबसे बड़ा जायसवाल निको स्टील प्लांट एवं शारडा एनर्जी हिंदुस्तान क्वाइल इस्पात गोदावरी एंड पावर लिमिटेड इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का एलपीजी वाटलिंग रिफलिंग प्लांट सहित बड़ी संख्या में छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयों हैं एवं सिलतरा मांढर टाडा मोहदी योगेंद्र नगर सहित दर्जनों गांव भी लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर सिक्स लाइन के पश्चिम दिशा में एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड डोलिया रश्मि स्पंज वंदना ग्लोबल रामा उधोग महेंद्रा स्पंज वासवानी घनकुल स्टील वंदना ग्लोबल जीआर स्पंज इस्पात इंडिया सहित बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां है साथ ही सांकरा मुरेठी सोंडरा निमोरा बहेसर चिखली कुम्हारी सहित दर्जनों गांव मौजूद हैं इस कारण उद्योगों में काम करने जाने वाले स्थानीय हजारों पुरुष एवं महिला श्रमिकों को एवं जरूरी काम से आने जाने वालों साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं को सांकरा से सिलतरा तक सिक्स लाइन पार करना पड़ता है लेकिन सांकरा में ओर सिलतरा पुराना चौक में अंडरपास न होने से सभी को जान हथेली पर रखकर सिक्स लाइन पार करना होती है इसी दौरान आए दिन घटना दुर्घटनाएं भी होती हैं ।  मुरेठी की महिला सरपंच भी कुछ साल पहले सिलतरा में सिक्स लाइन पार करते वाहन की चपेट में आकर प्राण गंवा चुकी है

चक्काजाम कर ग्रामीण युवा जेल भी गये

बेतरतीब ढंग से बने अंडरपास विहीन सिक्स लाइन ओर संकीर्ण सर्विस रोड पर आए दिन ग्रामीणों की दुर्घटनाओं में मौत को लेकर सांकरा के ग्रामीण युवाओं ने लंबे समय तक संघर्ष किया ओर जब एक सांकरा के साइकिल सवार बच्चे की जेके विडियो हाल के सामने दर्दनाक हादसे में मौत हुई तो चक्काजाम कर दिया इसके ग्रामीण युवाओं को जेल भी जाना पड़ा लेकिन उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं गया जब ये खबर क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कानों तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों से आवेदन मंगवाया वही सीएसपी ओर टी आई ने भी एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क किया तो ये खुलासा हुआ कि लंबे समय से संघर्ष कर रहे युवाओं छात्र छात्राओं के ज्ञापन आवेदनों के बाबजूद एनएचएआई तक इस बड़ी समस्या की खबर तक नहीं पहुंची थी तब क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ओर विधायक अनुज शर्मा के माध्यम से एनएचएआई के अधिकारियों ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पूरा मामला पहुंचा ।

अंडरपास की मंजूरी तो मिली पर निर्माण अब तक शुरू नहीं

सांकरा के ग्रामीण युवाओं के लगातार संघर्ष को सफलता मिली क्षेत्रीय सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल ओर विधायक अनुज शर्मा के माध्यम से हुए प्रयास सार्थक हुए सांकरा चौक में अंडरब्रिज को मंजूरी मिली लेकिन मंजूरी मिलने के करीब सालभर बाद भी सांकरा चौक में अंडरब्रिज का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ।

 सांकरा चौक में अंडरब्रिज ओर सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने सड़क बनने से थमेगी दुर्घटनाएं

बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन हालांकि भविष्य में आठ लाइन में तब्दील हो जाएगी लेकिन दुर्घटनाएं तभी थमेगी जब सांकरा चौक में बड़ा अंडरब्रिज बनाते हुए सिक्स लाइन पर दोनों तरफ से उतरने चढ़ने सड़क भी बने ओर सर्विस रोड की चौड़ाई कम से कम दो ढाई गुना अधिक की जाए चौक का चौड़ीकरण किया जाए ठीक इसी तरह की व्यवस्था सिलतरा के पुराने चौक में हो तब कहीं जाकर दुर्घटनाओं से निजात मिलने की उम्मीद है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेतरीब सिक्स लाइन ने फिर निगली एक जिंदगी,बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा      |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सात ग्राम पंचायतों को वितरित किए फायर टेंकर     |     कुपोषण मुक्त अभियान के तहत बच्चों को वितरित किए गए फूड किट     |     बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेनिंग     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 बना मौत का रास्ता,एक रात में दो बड़े हादसे     |     ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811